
जब फेसबुक सेल्फी से पकड़ा गया कातिल, फोटो में ही छिपा था हथियार, पता लगाने में लग गए 2 साल
AajTak
कहानी कनाडा के उस मर्डर केस की जिसमें पुलिस ने एक फेसबुक पर अपलोड फोटो के जरिए कातिल को ढूंढ निकाला. इस काम के लिए उन्हें पूरे 2 साल का वक्त लगा. फिर जब पता चला कि हत्यारा कौन है तो पुलिस के भी होश उड़ गए. चलिए जानते हैं क्या थी कनाडा की वो मर्डर मिस्ट्री...
25 मार्च 2015 के दिन कनाडा में 21 साल की लड़की शायन रोज़ एंटोइन (Cheyenne Rose Antoin) और उसकी बेस्ट फ्रेंड ब्रिटनी गार्गल (Brittney Gargol) ने सेल्फी लेकर उसे फेसबुक पर पोस्ट किया. यह फोटो ब्रिटनी के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई थी. लेकिन आगे चलकर इसी फोटो से किसी की मुश्किल बढ़ने वाली थी.
दिन था 26 मार्च 2015 का. सुबह के समय कनाडा के सस्केशेवन (Saskatchewan, Canada) में एक कार ड्राइवर को एक लड़की की लाश मिली. उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लड़की के गले पर कुछ निशान हैं. जैसे उसकी गला घोंटकर हत्या की गई हो. उन्होंने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
पुलिस को सबसे पहले ये जानना था कि आखिर वह लड़की है कौन जिसकी लाश उन्हें मिली है. उन्होंने देखा कि लड़की के शरीर पर खूब सारे टैटू बने हैं. इसलिए उन्होंने उसके फोटो लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए ताकि किसी को भी अगर लड़की के बारे में कोई भी जानकारी हो तो वे उन्हें बता दे. हुआ भी कुछ ऐसा ही. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते ही कुछ लोगों ने लड़की को पहचान लिया. इनमें से एक थी शायन रोज़ एंटोइन. उसने पुलिस को बताया कि ये लाश उसकी दोस्त ब्रिटनी गार्गल की है.
उसने पुलिस को बताया कि कल रात तक दोनों साथ ही थीं. पुलिस को शायन ने बताया कि 25 मार्च 2015 की रात दोनों लड़कियां किसी नाइट पार्टी के लिए निकलीं. वे एक बार में गईं. फिर वहां से ब्रिटनी का एक लड़के के साथ नाइट आउट का प्लान बना और वह उसके साथ निकल गई. बाद में अगले दिन यानि 26 मार्च 2015 की सुबह उसने ब्रिटनी को फोन करके पूछना चाहा कि क्या तुम घर पहुंच गई हो या उसी लड़के के साथ हो? लेकिन ब्रिटनी ने उसका फोन नहीं उठाया. शायन ने बताया कि उसने ब्रिटनी को फेसबुक पर भी मैसेज किया. लेकिन वहां भी उसे कोई जवाब नहीं मिला.
पुलिस को शायन ने ब्रिटनी का वो फेसबुक पोस्ट भी दिखाया जिसमें दोनों साथ थे. पुलिस को अब उस लड़के को ढूंढ निकालना था जिसके साथ ब्रिटनी नाइट आउट पर गई थी. लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उस लड़के का कुछ पता नहीं लग पाया. इसलिए उन्होंने दोबारा से शायन से पूछताछ शुरू की. तब शायन ने उन्हें बताया कि वे दोनों सास्काटून ग्रिल बार (Saskatoon Grill Bar) में थे. दोनों वहां शराब और सिगरेट पी रही थीं. तभी उनका लाइटर गुम हो गया. सिगरेट जलाने के लिए ब्रिटनी ने वहां खड़े एक लड़के से लाइटर मांगा. फिर यहीं से उन दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. फिर उस लड़के ने ब्रिटनी को अपने साथ चलने के लिए पूछा. ब्रिटनी भी राजी हो गई.
शायन ने भी ब्रिटनी को बताया कि वह एक लाइट हाउस शेल्टर में जा रही है. क्योंकि वहां उसके चाचा रहते हैं. दरअसल, लाइट हाउस शेल्टर वो जगह है जहां बेघर लोग रहते हैं. शायन के पुलिस को बताया कि वह लाइट हाउस शेल्टर गई. फिर अपने अंकल से मिलकर घर लौट गई. उसे नहीं पता कि ब्रिटनी फिर कहां गई. इसीलिए सुबह उसने ब्रिटनी से संपर्क करने की भी कोशिश की लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







