
...जब फिटनेस ट्रेनर बनने पर मजबूर हो गए थे टेरेंस लुईस!
AajTak
टेरेंस लुईस डांसिंग इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम हैं. सक्सेसफुल कोरियोग्राफर बन चुके टेरेंस के लिए यहां तक पहुंचने की राह आसान नहीं रही है. एक वक्त ऐसा भी था, जब आर्थिक तंगी से परेशान होकर टेरेंस ने डांस छोड़ फिटनेस ट्रेनिंग भी शुरू कर दी थी.
टेरेंस लुईस आज डांसिंग की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं. डांस रिएलिटी शोज में टेरेंस अक्सर आपको जज की कुर्सी संभालते नजर आ जाएंगे लेकिन क्या आपको पता है, टेरेंस की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था, जब उनका सिक्का डांसिंग में ही नहीं चल रहा था.
फिल्मों में डांस कोरियोग्राफी के अलावा टेरेंस ने अपना डांसिंग इंस्टीट्यूट भी खोल लिया था. हालांकि उनका यह बिजनेस फ्लॉप हो गया. अचानक से झटका मिलने के बाद टेरेंस ने फिटनेस ट्रेनिंग का सहारा लिया.
टेरेंस डांसिंग छोड़ फिटनेस ट्रेनर बन गए. इस दौरान उन्होंने मलाइका अरोड़ा, माधुरी दीक्षित जैसी कई बॉलीवुड सेलेब्स को फिटनेस ट्रेनिंग दी. हालांकि टेरेंस अपने इस काम से ज्यादा खुश नहीं थे. कुछ पैसा जुटाकर वे विदेश चले गए और वहां अपने डांस को पॉलिश किया. एक-दो साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद टेरेंस ने बॉलीवुड में वापसी की और फिर वहां से पीछे मुड़कर नहीं देखा.
DID Lil Masters: Sonali Bendre ने किया कुछ ऐसा, इंप्रेस Geeta Kapur ने किया सजदा, Mouni Roy के छलके आंसू
Lock Upp में कैट फाइट, Poonam Pandey पर भड़कीं Payal Rohtagi, बोलीं 'कपड़े उतारना और गाली देना ही आता है'
मलाइलका के बारे में किया ये खुलासा

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












