
जब फार्महाउस पर जैकलीन फर्नांडिस को सलमान ने दी खेती करने की सलाह, बोले- बेवकूफ कार्डियो कर रही हैं
AajTak
द कपिल शर्मा शो में सलमान ने बताया कि जैकलीन वर्कआउट के लिए ट्रेडमिल इस्तेमाल करती थी. फार्महाउस की बात पर सलमान ने कहा- 'जैकलीन भी थी हमारे साथ वहां पर. कार्डियो कर रही है ट्रेडमिल के ऊपर बेवकूफों की तरह.
पिछले साल पैनडेमिक के समय सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में थे. उनके फार्महाउस में सलमान के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, वलूशा डिसूजा समेत सलमान के अन्य स्टार फ्रेंड्स ने भी कुछ समय बिताया था. इस दौरान सलमान ने पनवेल में रहकर सफाई के साथ-साथ खेती के गुड़ भी सीखे. उन्होंने जैकलीन को भी वर्कआउट के लिए खेती करने की सलाह दे डाली थी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












