
जब प्रोस्थेटिक मेकअप ने बदला स्टार्स का लुक, फैंस देखकर रह गए दंग
AajTak
बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेकअप को लेकर कई तरह के इवॉल्यूशन देखने को मिले हैं. एक ओर जहां प्रोस्थेटिक मेकअप ने एक्टर्स की एक्टिंग को एक नई उड़ान दी है, तो वहीं दूसरी ओर मेकअप को लेकर लोगों की सीरियसनेस बढ़ी है. प्रोस्थेटिक मेकअप में घंटों बैठे स्टार्स की तपस्या का ही नतीजा है कि लुक में आने के बाद वे कई बार खुद को ही नहीं पहचान पाते हैं.
पिछले दिनों ही अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म बेलबॉटम का ट्रेलर रिलीज हुआ. ट्रेलर में अक्षय कुमार समेत लारा दत्ता, हुमा कुरैशी जैसे कई बड़े नाम हैं. फिल्म के ट्रेलर ने एक ओर जहां लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है, तो वहीं दूसरी ओर लारा दत्ता के लुक ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. एकाबरगी यह पहचान पाना मुश्किल था कि क्या वाकई में इंदिरा गांधी के रूप में लारा दत्ता हैं. बस फिर क्या था, लारा दत्ता सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं और फैंस ने मेकअप आर्टिस्ट को नैशनल अवॉर्ड तक देने की बात कह डाली. बता दें, समय के साथ-साथ बॉलीवुड में मेकअप को लेकर कई इवॉल्यूशन देखे जाने लगे हैं. खासकर प्रोस्थेटिक मेकअप ने एक्टिंग के लेवल को और ऊंचा कर दिया है. आइए जानते हैं, पिछले कुछ समय के शानदार प्रोस्थेटिक मेकअप और उनके पीछे की कहानी. मेकअप की बात हो और पा फिल्म का जिक्र न हो, ये तो संभव ही नहीं. बल्कि ये कहना भी गलत नहीं होगा कि पा में अमिताभ के इस मेकअप ने ही आम लोगों के बीच प्रोस्थेटिक शब्द को प्रचलित किया था. इस फिल्म में अमिताभ की इस खास लुक के लिए इंटरनैशनल मेकअप आर्टिस्ट क्रिस्टियन टिंसले और डॉमिनी टील को खास बुलाया गया था. इस फिल्म के लुक को उस साल के नैशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












