
जब पीएम मोदी का नाम लिए बिना कपिल शर्मा ने खींची अक्षय कुमार की टांग
AajTak
अक्षय ने कपिल के सवाल पूछने के लेहजे पर ही सवाल खड़े कर दिए. मगर कपल भी कहां पीछे रहने वाले थे. उन्होंने अक्षय को याद दिलाया जब उन्होंने एक बड़े नेता का इंटरव्यू लिया था तब भी ऐसे ही सवाल किए थे.
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं. एक्टर का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी तगड़ा है और वे इससे फैंस को इंप्रेस भी करते रहते हैं. अब ह्यूमर की बात हो और कपिल शर्मा का जिक्र ना हो ऐसा भला कैसे हो सकता है. और अगर ये दोनों कलाकार एक साथ किसी मंच पर हों तब तो सोने पे सुहागा. ऐसा ही देखने को मिला जब अतरंगी रे का प्रमोशन करने के लिए अक्षय कुमार कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंचे. इस दौरान अक्षय ने कपिल के सवाल पूछने के लेहजे पर ही सवाल खड़े कर दिए. मगर कपिल भी कहां पीछे रहने वाले थे. उन्होंने अक्षय को याद दिलाया जब उन्होंने एक बड़े नेता का इंटरव्यू लिया था तब भी ऐसे ही सवाल किए थे. Well done Kapil Sharma pic.twitter.com/ejrn55if23

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












