जब पाकिस्तानी शोज में हुईं हदें पार, हीरोइन को एजेंडा बनाकर लूटी TRP, स्टोरीलाइन सुन होंगे दंग
AajTak
कई शोज की स्टोरीलाइन इतनी डिप्रेसिंग होती है कि आपको भी तनाव हो जाए. टीआरपी के लिए एक नया ट्रेंड भी चला जहां लड़की के पिता की मौत को काफी ड्रामैटाइज कर दिखाया गया. इन शोज पर काफी विवाद भी हुआ. जानते हैं उन्हीं के बारे में.
भारत के सास बहू मेलोड्रामाज पर कईयों को हंसते देखा होगा. लोग कहते हैं टीआरपी के लिए इन शोज में कुछ भी दिखाया जाता है. वहीं पाकिस्तानी शोज की तारीफ की जाती है. उनके शोज की स्टोरीलाइन और रियलिस्टिक अप्रोच को सराहा जाता है. लेकिन जनाब आपकी गलतफहमी तो दूर करते हुए बता दें कि पाकिस्तानी शोज भी कोई दूध के धुले नहीं हैं.
कई पाकिस्तानी ड्रामाज को उनकी स्टोरीलाइन को लेकर ट्रोल किया जा चुका है. उनके वीयर्ड कंटेंट को सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे. तो ऐसा कहना तो गलत होगा कि पाकिस्तानी शोज में टीआरपी के लिए कुछ नहीं होता. टीआरपी की खातिर ही तो आए दिन प्रॉब्लेमिटिक शोज बनाए जाते हैं. जहां अक्सर हीरोइन को ही निशाना बनाया जाता है. सारी मुसीबत हीरोइन से शुरू और उसी पर खत्म होती है. इन शोज में फीमेल कैरेक्टर को एजेंडा बनाकर पेश किया गया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












