
जब नशे में बेटी ने किया अनुराग कश्यप को फोन, बुलवाए गैंग्स ऑफ वासेपुर के डायलॉग
AajTak
आलिया पूछती हैं अगर मैंने कभी नशे की हालत में कभी आपको कॉल करूं तो? इसपर अनुराग ने तुरंत कहा- 'तुमने ऐसा बहुत बार किया है. तुमने हमेशा मुझे अलमारी में बैठकर कॉल किया है और मुझसे बात की है.
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने पापा की तरह ही पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं. फादर्स डे स्पेशल पर आलिया ने अपने पापा अनुराग के साथ एक दिलचस्प वीडियो सेशन रखा था. इस सेशन में आलिया ने अनुराग से सेक्स और शादी जैसे मुद्दों पर कई सवाल किए. सेशन के बीच आलिया ने एक सवाल किया कि अगर वे नशे की हालत में उन्हें कॉल करती हैं तब क्या होगा. इसपर अनुराग ने बताया कि आलिया ऐसा कर चुकी हैं. आलिया पूछती हैं अगर मैंने कभी नशे की हालत में कभी आपको कॉल करूं तो? इसपर अनुराग ने तुरंत कहा- 'तुमने ऐसा बहुत बार किया है. तुमने हमेशा मुझे अलमारी में बैठकर कॉल किया है और मुझसे बात की है. पार्टी में तुमसे मुझसे अपने हर दोस्त की बात करवाई है. तुमने सबसे गैंग्स ऑफ वासेपुर के डायलॉग बुलवाए हैं.'More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












