
'जब तक है जान' में शाहरुख को देखकर बेहोश हो गए थे फैैमिली मैन के JK, जाने पूरा किस्सा
AajTak
शारिब ने खुलासा किया कि जब शाहरुख खान ने अपना परिचय दिया तो वह 'लगभग बेहोश' हो गए थे. उन्होंने यह भी कहा कि यह दिन उनके लिए हमेशा खास और यादगार रहेगा. यश चोपड़ा की हिट फिल्म में, शारिब ने जैन की भूमिका निभाई, जो शाहरुख खान के करैक्टर समर के सबसे अच्छे दोस्त थे.
साल 2012 में फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख खान के साथ एक ही मंच साझा करने वाले शारिब हाशमी ने सेट पर सुपरस्टार से मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया को याद किया. शारिब ने खुलासा किया कि जब शाहरुख खान ने अपना परिचय दिया तो वह 'लगभग बेहोश' हो गए थे. उन्होंने यह भी कहा कि यह दिन उनके लिए हमेशा खास और यादगार रहेगा. यश चोपड़ा की हिट फिल्म में, शारिब ने जैन की भूमिका निभाई, जो शाहरुख खान के करैक्टर समर के सबसे अच्छे दोस्त थे. इन एक्टर्स के अलावा, फिल्म जब तक है जान में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी किरदार निभाया था. शाहरुख को देखकर शारिब हुए बेहोश द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में, शारिब ने कहा, "मेरे शूटिंग के पहले दिन के साथ-साथ यह मेरा पहला सीन भी था, जब समर (शाहरुख खान) मेरे करैक्टर जैन के चेहरे से बेडशीट हटा देते हैं. मैं उस सीन के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ रिहर्सल कर रहा था."More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












