
'जब तक जिंदा हूं SC, ST, OBC का आरक्षण मुसलमानों को नहीं देने दूंगा', PM मोदी का कांग्रेस पर वार
AajTak
तेलंगाना के जहीराबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर वोट-बैंक की राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे अन्य धर्मों की परवाह नहीं है. उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों पर मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण देने और वंचित जातियों का आरक्षण कम करने का आरोप लगाया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों पर धर्म के आधार पर आरक्षण देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अन्य वंचित समूहों को मिलने वाले आरक्षण को धर्म के आधार पर मुसलमानों को नहीं देने देंगे. पीएम मोदी ने तेलंगाना के जहीराबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उपरोक्त बाते कहीं.
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'वे संविधान के नाम पर देश को मूर्ख बनाने के लिए निकले हुए हैं. आपको पता होगा, देश का पहला संविधान संशोधन उनकी दादी के पिता जी, देश के पहले प्रधानमंत्री ने किया था और वो फ्री स्पीच पर ताला लगाने के लिए था. और आखिर में उन्होंने प्रेस पर प्रतिबंध लगाने वाला सुधार करने का प्रयास किया था. संविधान के प्रति ये इनकी भावना है. इनका संविधान से कुछ लेना देना नहीं. शाही परिवार के लिए सत्ता उनके पास रहे तो सबकुछ अच्छा और उनके हाथ से चली जाए तो सबकुछ निकम्मा... ये वो लोग हैं.'
#WATCH | Telangana: Addressing a public rally in Zahirabad, PM Narendra Modi says, "They are trying to fool the country in the name of the Constitution. The first constitutional amendment was made by the first Prime Minister which was to curtail free speech. They once again tried… pic.twitter.com/GUNVdDhev5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 'ये वो लोग हैं जो संसद की कार्यवाही को रोकते हैं, ये चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं, ये ईवीएम पर सवाल उठाते हैं और अब ये अपने वोट बैंक के लिए संविधान को बदनाम करने निकले हैं... लेकिन कांग्रेस वाले सुन लें, उनके चट्ट-बट्टे सुन लें, उनकी पूरी जमात सुन ले, जब तक मोदी जिंदा है, मैं दलितों का, एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण धर्म के आधार पर मुसलमानों को नहीं देने दूंगा, नहीं देने दूंगा, नहीं देने दूंगा.'
इससे पहले भी पीएम मोदी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों पर मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण देने और वंचित जातियों का आरक्षण कम करने का आरोप लगाया था. उन्होंने मुस्लिम समुदाय को ओबीसी सूची में शामिल करने के कर्नाटक सरकार के फैसले की आलोचना की थी. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर वोट-बैंक की राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे अन्य धर्मों की परवाह नहीं है. उन्होंने कहा, 'हैदराबाद में रामनवमी जुलूस पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है ताकि वोट बैंक नाराज न हो.'
जहीराबाद की रैली में पीएम मोदी ने कहा, 'जब पूरी दुनिया प्रगति कर रही थी, तब भारत को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की बेड़ियों में जकड़ दिया था. दुनिया आर्थिक प्रगति कर रही थी, लेकिन भारत पॉलिसी पैरालिसिस का शिकार था. एनडीए ने बड़ी मेहनत से भारत को उस मुश्किल दौर से बाहर निकाला है, लेकिन कांग्रेस फिर से देश को उन्हीं पुराने दिनों में ले जाना चाहती है. अगर कांग्रेस सत्ता में आ गई तो वे विरासत कर लाएंगे. कांग्रेस विरासत (माता-पिता से प्राप्त) पर टैक्स लगाकर आपकी 55 प्रतिशत संपत्ति पर कब्जे की योजना बना रही है.'

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







