
जब टूर से वापस लौट आए थे हनी सिंह, चर्चा थी 'शाहरुख ने मारा था थप्पड़', सिंगर की पत्नी ने दी थी ये सफाई
AajTak
कुछ सालों पहले चर्चा थी कि एक टूर में हनी सिंह नशे में धुत होकर एक शख्स के साथ बदतमीजी कर रहे थे. जिसके बाद शाहरुख खान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था. यह खबर आग की तरह फैल गई थी. बाद में हनी सिंह की पत्नी ने इसपर सफाई देते हुए इन सब खबरों को मनगढ़ंत बताया था.
सिंगर-रैपर योयो हनी सिंह की शादीशुदा जिंदगी में इस वक्त उथल-पुथल मची हुई है. हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा का गंभीर आरोप लगाया है. विवादों से हनी सिंह का यह रिश्ता बहुत पुराना है. हनी सिंह का एक विवाद शाहरुख खान से जुड़ा था जिसके मुताबिक एक्टर ने रैपर को थप्पड़ जड़ दिया था. बाद में हनी सिंह की पत्नी ने इसे गलत बताया था.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












