
जब 'टीवी का अमिताभ बच्चन' कहलाने पर नाराज होते थे शेखर सुमन, बोले- अब है पछतावा
AajTak
एक्टर शेखर सुमन को एक समय में ‘टीवी का अमिताभ बच्चन’ कहा जाता था. उस समय उन्हें यह बात रास नहीं आती थी. आज शेखर सुमन इस बात को लेकर पछतावा रखते हैं और कहते हैं कि वह कितने बेवकूफ थे जो इतना बड़ा कॉम्प्लीमेंट नहीं ले सके.
टीवी-बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन को एक समय में ‘टीवी का अमिताभ बच्चन’ कहा जाता था. उस समय उन्हें यह बात रास नहीं आती थी. आज शेखर सुमन इस बात को लेकर पछतावा रखते हैं और कहते हैं कि वह कितने बेवकूफ थे जो इतना बड़ा कॉम्प्लीमेंट नहीं ले सके. एक इंटरव्यू के दौरान शेखर सुमन ने इस पर खुलकर बात की. शेखर सुमन ने कहा, “मैं अपनी खुद की जगह और नाम बनाना चाहता था. मैं नहीं चाहता था कि लोग मुझे किसी और के नाम से जानें, पहचानें या किसी के नाम का टैग दें. आज सोचता हूं कि मैं कितना बड़ा बेवकूफ था जो लोगों द्वारा दिए कॉम्प्लीमेंट को ले नहीं सका.”More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












