
जब जबरदस्ती सलमान खान के घर में घुस गए थे करण वीर मेहरा, बोले- उम्मीद है माफ करेंगे
AajTak
घर के अंदर जाने से पहले करणवीर ने इंडिया टुडे से बातचीत की और सलमान खान के इस शो में अपने सफर को लेकर काफी कुछ शेयर किया. सोशल मीडिया के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि वो शो को जीतने के लिए एक स्ट्रॉन्ग दावेदार साबित हो सकते हैं.
टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 18' अपने दर्शकों का मनोरंजन करने आ गया है. हर साल शो के मेकर्स एक नया चेहरा दर्शकों के सामने लाने की कोशिश करते हैं फिर वो चाहे टीवी जगत से हो या फिल्मी दुनिया से. इस बार पिछले हफ्ते 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' शो के विजेता करणवीर मेहरा बिग बॉस के घर में एक कंटेस्टेंट के तौर पर भाग ले रहे हैं.
घर के अंदर जाने से पहले करणवीर ने इंडिया टुडे से बातचीत की और सलमान खान के इस शो में अपने सफर को लेकर काफी कुछ शेयर किया. सोशल मीडिया के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि वो शो को जीतने के लिए एक स्ट्रॉन्ग दावेदार साबित हो सकते हैं.
खतरों के खिलाड़ी के बाद बिग बॉस
करणवीर ने खतरों के खिलाड़ी जीतने के बाद बिग बॉस में जाने के सवाल पर कहा, '10वीं के बोर्ड्स परीक्षा के बाद आप 12वीं की परीक्षा के लिए जाते हैं ना? ये मेरे लिए एक बड़ी और बेहतर करियर का मौका था, इसलिए मैंने इसके लिए सोचा.'
करणवीर बताते हैं कि इससे पहले भी उनके पास शो के कई ऑफर आए हैं लेकिन हर बार किसी वजह से वो चूक जाते थे. उन्होंने बताया, 'मैं जब काम कर रहा था और मैं जब ये शो करना चाहता था, मेकर्स ने पहले ही लोगों को चुन लिया होता था. तो ये हमेशा एक हिट एंड मिस मौका होता था, लेकिन अब आखिरकार इस साल चीजें सही से हुई.'
करणवीर से जब पूछा गया कि क्या उनकी खतरों के खिलाड़ी से बढ़ी पॉपुलेरिटी उनको इस शो जीतने में भी मदद करेगी, तो इसपर करण वीर ने कहा, 'हां, बेशक ये मुझे थोड़ा फायदा करेगा. ये शो वही चैनल पर आ रहा है और वही ऑडियंस भी इसको देखेगी. भले ही दोनों शो एक तरह से एक जैसे ही हैं, बिग बॉस थोड़ी ज्यादा है हर मायने में. ये एक रोजाना शो है, लोग इसे 24x7 देखते हैं. इसमें आपके पास विकल्प है अपनी एक जर्नी बनाने का. दर्शकों के साथ एक कनेक्शन बनाने का बहुत बड़ा मौका भी है और ये काफी मजेदार है. ये स्टंट्स करने से काफी ज्यादा है. लेकिन मैं आपकी बात से सहमत हूं कि मैं घर के अंदर एक फायदे के साथ जा रहा हूं.'

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












