
जब गुत्थी-रिंकू भाभी जैसे कैरेक्टर को मिस करते हैं सुनील, अलमारी खोल कपड़ों को लगा देते हैं धूप
AajTak
सुनील ने कहा- 'अभी भी मेरी अलमारी में सारे सूट, साड़िया, ब्लाउज और जूलरी पड़ी है. तो जब भी मैं अपने कैरेक्टर्स को याद करता हूं, मैं अपनी अलमारी खोलता हूं और उन्हें देख लेता हूं. और कभी कभी उनको बाहर निकालकर धूप भी लगा देता हूं. वो मेरे लिए बेशकीमती संपत्ति है.'
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अब टीवी इंडस्ट्री से आगे निकलर फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं. कुछ दिनों पहले उनकी एक वेब सीरीज भी रिलीज हुई. सुनील को इंडस्ट्री में अपनी कॉमेडी के लिए जाना जाता है. द कपिल शर्मा शो में सुनील ने एक गुत्थी नाम का कैरेक्टर निभाया था, जो जबरदस्त हिट हो गया था. सुनील ने रिंकू भाभी जैसे और भी महिलाओं के कैरेक्टर निभाए हैं. अब जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वो अपने पुराने कैरेक्टर्स को मिस करते हैं तो इस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












