
जब खुद को शीशे में देखकर डर गई थीं करीना कपूर, लगा 100 किलो के हो गए पैर
AajTak
बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के दूसरे बेटे का नाम जहांगीर है. करीना ने इस सेशन में बताया कि बेबी को जन्म देने के बाद जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं तो उनके साथ क्या हुआ. एक्ट्रेस का कहना था कि शीशे में जब उन्होंने खुद को देख तो वह बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रही थीं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी पर एक किताब लॉन्च की है. इसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली समस्याओं और मूड स्विंग्स के बारे में खुलकर बताया है. सोमवार को करीना ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन कर दूसरी प्रेग्नेंसी में आईं दिक्कतों और चैलेंजेज के बारे में बताया. मदरहुड में उन्होंने क्या चीजें सीखीं और दोनों ही प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली खुशियों के बारे में भी बताया. इसके साथ ही उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम का भी खुलासा किया.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












