
जब ऐश्वर्या राय ने जमीन पर बैठकर खाया खाना, वायरल हुई थ्रोबैक तस्वीर
AajTak
एमी जैक्सन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या के फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'द क्वीन. हमेशा मेरी फेवरेट.' यह फोटो 1994 का है, जब ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड पेजेंट को जीतने के बाद एक इवेंट में हिस्सा लिया था. ऐसे में अपने ताज को सिर पर सजाए ऐश्वर्या राय जमीन पर बैठकर खाना खाती नजर आई थीं.
ऐश्वर्या राय बच्चन के दुनियाभर में कई फैन हैं. इन्हीं में से एक एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी हैं. एमी जैक्सन ने ऐश्वर्या के मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद की एक अनदेखी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फोटो में ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा राय संग बैठकर खाना खा रही हैं. इस पोस्ट में एमी जैक्सन ने ऐश्वर्या को अपनी क्वीन बताया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












