
जब एक्टर्स को भुगतना पड़ा आउटसाइडर होने का खामियाजा, स्टारकिड्स से कर दिए गए रिप्लेस
AajTak
बॉलीवुड में इनसाइडर और आउटसाइडर्स के बीच का मुद्दा हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. कई आउटसाइडर एक्टर्स बॉलीवुड के फेवरेटिज्म पर सवाल उठा चुके हैं. ऐसा भी कई बार हुआ है, जब इन एक्टर्स को रातोरात स्टार किड्स ने रिप्लेस भी कर दिया है.
पिछले दिनों ही आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान साहिल आनंद ने यह खुलाया किया था कि फिल्म ये जवानी है दीवानी में आदित्य रॉय कपूर वाला किरदार पहले उन्हें ऑफर किया गया था. साहिल इस ऑफर से काफी खुश भी थे. ऑडिशन, लुक टेस्ट सभी प्रोसेस से गुजरने के बाद साहिल को पता चला कि उनका यह किरदार आदित्य रॉय कपूर को दे दिया गया है. साहिल की ही तरह ऐसे कई बॉलीवुड में टैलेंटेड एक्टर रहे हैं, जो रातोरात स्टारकिड्स से रिप्लेस हो चुके हैं. आइए जानते हैं कौन से स्टार्स कब हुए रिप्लेस... करीना कपूर खान की फिल्म यादें को 27 जून को 20 साल हो गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म में करीना के किरदार के लिए सुभाष घई की पहली पसंद अमिषा पटेल थी. जी हां, अमिषा ने एक लंबे समय बाद इस राज का खुलासा करते हुए बताया था कि किस कदर वे फिल्मी पॉलिटिक्स का शिकार हुईं और उन्हें यादें से हाथ धोना पड़ा था.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












