
जब ऋषि-नीतू कपूर की शादी में सिंदूर लगाकर पहुंचीं Rekha , कहा था- ये मुझपर सूट करता है
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा जहां भी जाती हैं, महफिल की रंगत बढ़ा देती हैं. और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं, ऐसा ही मंजर हुआ जब ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में रेखा सिंदूर लगाकर पहुंचीं और सारे कैमरे दूल्हा दुल्हन से हटके उनकी ओर चले गए.
90's के दशक की हीरोइन रेखा उन दिनों अक्सर चर्चा में बनी रहती थीं. बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की शादी में भी रेखा ने कुछ ऐसा कर दिया था. जिससे उनके फैंस काफी कन्फ्यूज हो गए थे. 90s में ही बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर की शादी हुई थी. जिसमें रेखा को भी इन्वाइट किया गया था. हालांकि रेखा शादी में देर से पहुंचीं पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. क्योंकि रेखा ने अपनी मांग में सिंदूर लगाया हुआ था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












