
जब अजीबों-गरीब स्टेटमेंट की वजह से विवादों में रहे सेलेब, किसी पर बने मीम्स तो कोई जमकर हुए ट्रोल
AajTak
बॉलीवुड और विवादों का चोली-दामन रिश्ता रहा है. कभी किसी फिल्म को लेकर विवाद, को कभी खुद सेलिब्रिटी अपने स्टेटमेंट की वजह से विवादों में पड़ चुके हैं. रिएलिटी शोज में अक्सर जज्बातों में आकर स्टार्स ऐसा कुछ कह जाते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें चलकर भुगतना पड़ता है. ऐसे कई शोज रहे हैं, जहां स्टार्स के विवादित बयानों की वजह से लंबे समय तक शो लाइम लाइट में रहा था.
पिछले दिनों ही अरबाज खान के शो में टाइगर श्रॉफ अपने एक बयान की वजह से चर्चा में रहे. दरअसल टाइगर श्रॉफ से अरबाज ने फैन का एक सवाल पूछा कि क्या वे वर्जिन हैं. इसका जवाब देकर टाइगर फौरन चर्चा में आए गए. जवाब में टाइगर ने कहा था कि वे सलमान खान की ही तरह वर्जिन हैं. ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी शो में स्टार्स अपने जवाब की वजह से चर्चा में रहे हों. ऐसे कई मौके रहे हैं, जहां स्टार्स के स्टेटमेंट ने उन्हें रातोरात लाइमलाइट में ला दिया था. आईए जानते हैं... कंगना रनौत की बात हो और विवाद का नाम न आए, ये तो संभव नहीं. कंगना के बयानों ने अक्सर उन्हें बुरा फंसाया है. करण जौहर के कॉफी शो में कंगना के ही नेपोटिज्म बयान ने इंडस्ट्री में बहस छेड़ दी थी. कंगना ने करण जौहर को ही नेपोटिज्म का फ्लैग बैरियर बताया था.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












