
जनसंख्या और वाहन दोनों तेजी से बढ़ रहे, तीन लोगों के परिवार में 7 गाड़ियां: नितिन गडकरी
AajTak
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की कंपनियों को अभी मैंने काफी सलाह दी है. साइरस मिस्त्री के हादसे के बाद मैंने मर्सिडीज कंपनी से भी बात की है. उन्होंने बताया कि वे ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, रोड इंजीनियरिंग, एजुकेशन अवेयरनेस कैंपेन फॉर रोड सेफ्टी, इमरजेंसी (एक्सीडेंट होने के बाद तुरंत जान बचाना) पर काम कर रहे हैं.
India Today Conclave Mumbai 2022: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज से इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2022 की शुरुआत हो गई है. पहले दिन कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया और खुलकर बातचीत की. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मंच पर पहुंचे और उन्होंने रोड एक्सीडेंट से लेकर सेफ्टी तक पर बात की. गडकरी का कहना था कि देश में जनसंख्या और वाहनों की संख्या, दोनों तेजी से बढ़ रहे हैं. एक परिवार में तीन लोग हैं और सात गाड़ियां रखी हैं. घरों में वाहन रखने के लिए जगह नहीं है. सड़कों पर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं.
नितिन गडकरी ने कहा- 'एक बात पर डिबेट जरूर होना चाहिए. हिंदुस्तान में जनसंख्या और ऑटोमोबाइल ग्रोथ बहुत तेजी से बढ़ रही है. ये भी कभी सोचना चाहिए. 17 करोड़ व्हीकल हैं. एक परिवार में तीन सदस्य हैं और सात गाड़ियां घर में रखी हैं. रोड कैसे बनेंगे. दूसरी बात पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. बड़े-बड़े शहरों में देख लीजिए. कितने लोग हैं- जिन्होंने घरों में पार्किंग बनाकर रखी है. रोड पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं. समस्या ज्यादा हैं, इसलिए हम भी कोशिश कर रहे हैं और लोगों को भी आगे आना चाहिए.'
2024 के पहले एक्सीडेंट की संख्या 50% घटा देंगे
उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की कंपनियों को अभी मैंने काफी सलाह दी है. साइरस मिस्त्री के हादसे के बाद मैंने मर्सिडीज कंपनी से भी बात की है. उन्होंने बताया कि वे ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, रोड इंजीनियरिंग, एजुकेशन अवेयरनेस कैंपेन फॉर रोड सेफ्टी, इमरजेंसी (एक्सीडेंट होने के बाद तुरंत जान बचाना) पर काम कर रहे हैं. एनजीओ, सोशल वर्कर भी बहुत काम कर रहे हैं. पर, मैंने ये कहा है कि 2024 के पहले हम 50 प्रतिशत एक्सीडेंट कर देंगे. और मौत होने का आंकड़ा भी घटाएंगे. उन्होंने बताया कि मेरे मंत्रालय ने अभी 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं. ऐसा नहीं है कि हमने करके नहीं दिखाया है, हमें इस अभियान में भी सफलता मिलेगी.
रोड एक्सीडेंट में मुझे सफलता नहीं मिली
गडकरी ने कहा कि अभी जो नए हाईवे बन रहे हैं, उसमें हर बात का ख्याल रखा गया है. मुंबई-पुणे हाइवे बनाया था, उसमें सेव लाइफ फाउंडेशन ने 55 गलतियां निकालीं. ये बहुत अच्छा काम कर रहा है. गडकरी ने खुलकर अपने काम गिनाए और कहा- मैं नम्रतापूर्वक एक बात स्वीकार करना चाहता हूं कि रोड एक्सीडेंट रोकने में मुझे सफलता नहीं मिली. देश में 5 लाख एक्सीडेंट होते हैं और 3 लाख लोगों के हाथ-पैर टूट जाते हैं. डेढ़ लाख लोग मर जाते हैं और मरने वाले लोगों में 18 से 34 साल की उम्र के 64 प्रतिशत लोग होते हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







