
'जनता ने PM मोदी को माफी मांगने पर मजबूर किया...', छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले पर कांग्रेस का बयान
AajTak
कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा, 'महाराष्ट्र की जनता और विपक्ष के घोर विरोध ने आज नरेंद्र मोदी को छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी मांगने पर मजबूर कर दिया. लेकिन ये माफी नहीं ढोंग है. अगर मोदी वाकई में अपने इस अक्ष्म्य पाप के लिए माफी मांग रहे हैं, तो वे महाराष्ट्र के CM और डिप्टी CM को अपने पद से हटाएं.
महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने का मामला कई दिनों से सुर्खियों में है. इसे लेकर राज्य सरकार माफी मांगी चुकी है. अब पीएम मोदी ने भी माफी मांगी है. शुक्रवार को महाराष्ट्र के पालघर पहुंचे पीएम ने अपने संबोधन के बीच इस वाकये का जिक्र किया और मंच से हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए कहा, 'शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर सिर झुकाकर माफी मांगता हूं.' पीएम की माफी के बाद विपक्ष ने चुटकी ली है. कांग्रेस और शिवसेना से अलग-अलग बयान आए हैं. कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा कि महाराष्ट्र की जनता और विपक्ष के विरोध ने नरेंद्र मोदी को माफी मांगने पर मजबूर कर दिया. कांग्रेस ने इसे माफी की जगह ढोंग बताया. पार्टी ने महाराष्ट्र के CM और डिप्टी CM को हटाने की मांग की. साथ ही इस प्रोजेक्ट में शामिल लोगों पर कार्रवाई की बात कही है.
'ये माफी नहीं ढोंग है' कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा, 'महाराष्ट्र की जनता और विपक्ष के घोर विरोध ने आज नरेंद्र मोदी को छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी मांगने पर मजबूर कर दिया. लेकिन ये माफी नहीं ढोंग है. अगर मोदी वाकई में अपने इस अक्ष्म्य पाप के लिए माफी मांग रहे हैं, तो वे महाराष्ट्र के CM और डिप्टी CM को अपने पद से हटाएं. साथ ही इस प्रोजेक्ट में जिन लोगों की संलिप्तता थी, उनपर कड़ी कार्रवाई करें. राजे का ये अपमान महाराष्ट्र न भूलेगा, न माफ करेगा.'
सीएम से इस्तीफे की मांग शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने की घटना पर पीएम मोदी के बयान पर शिवसेना नेता आनंद दुबे ने कहा, 'आज पीएम मोदी को महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगनी पड़ी. छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ महाराष्ट्र की जनता के नहीं बल्कि पूरे देश की जनता के देवता हैं. माफी मांगना काफी नहीं है, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देश का गौरव हैं. महाराष्ट्र की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों को सत्ता से हटा देगी.'
PM के माफी वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, 'प्रधानमंत्री सीधे- सीधे भी माफी मांग सकते थे. लेकिन उन्होंने कंडिशनल माफी मांगी है. माफी मांगने से काम नही चलेगा. जवाबदेही तय हो. अगर मुख्यमंत्री नेवी को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहे हैं तो राजनाथ सिंह को जवाबदेही तय करना चाहिए.'
पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने माफी मांगी, लेकिन राज्य के बीजेपी नेता ने माफी नहीं मांगी, ये खेदजनक है. आज जिन लोगो के वजह से प्रधानमंत्री को माफी मांगनी पड़ी, क्या कभी उन लोगों का पर्दाफाश नहीं होगा? इस पूरे मामले में भाई- भतीजावाद हुआ है. मुख्यमंत्री के करीबी को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया. क्या प्रधानमंत्री छत्रपति शिवाजी महाराज और सावरकर की तुलना करना चाहते है? किसी नौसिखिया को पुतला बनाने का कॉन्ट्रैक्ट क्यों दिया गया?'
पीएम मोदी ने क्या कहा? पीएम मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पालघर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उनका अभिनंदन किया. पीएम मोदी ने यहां 76,000 करोड़ रुपये की वाधवन बंदरगाह की आधारशिला रखी. उन्होंने लगभग 1,560 करोड़ रुपये की 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. इससे पहले उन्होंने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को भी संबोधित किया. इसी दौरान अपने संबोधन के बीच उन्होंने बीते दिनों क्षत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने को लेकर अफसोस जताया और कहा कि, 'शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर सिर झुकाकर माफी मांगता हूं.'

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







