
जंग, महामारी या फिर कुछ और... जिनपिंग के चीन में कंपनियां क्यों बना रहीं अपनी आर्मी?
AajTak
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग क्या किसी जंग की तैयारी कर रहे हैं या फिर कोविड जैसी महामारी आने वाली है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि वहां की कई कंपनियां अपनी आर्मी तैयार कर रही हैं. बीते एक साल में 16 कंपनियों ने अपनी आर्मी खड़ी कर दी है.
क्या चीन जंग की तैयारी कर रहा है? या फिर चीन में कोई नई महामारी आने वाली है? ये सवाल इसलिए क्योंकि चीन में इस वक्त बड़ी हलचल हो रही है. वहां की कई कंपनियां अपनी सेना तैयार कर रहीं हैं.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, 1970 के दशक के बाद ये पहली बार है, जब चीन में प्राइवेट कंपनियां अपनी खुद की आर्मी खड़ी कर रही हैं. बीते एक साल में कम से कम 16 बड़ी कंपनियां अपनी आर्मी तैयार कर चुकी हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों ने अपने यहां पीपुल्स आर्म फोर्सेस डिपार्टमेंट बनाए हैं, जिनमें कर्मचारियों को भर्ती किया जा रहा है. इन कर्मचारियों को जंग लड़ने से लेकर किसी आपदा से निपटने तक की ट्रेनिंग दी जा रही है. इन्हें इस तरह ट्रेन्ड किया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर ये सेना के साथ मिलकर भी काम कर सकती हैं.
जानकारों का मानना है कि ये कॉर्पोरेट ब्रिगेड इस ओर इशारा करती है कि चीन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. अर्थव्यवस्था भी कमजोर हो रही है. ऐसे में आर्थिक हालात बिगड़ने पर अशांति फैलने का खतरा भी है. ऐसे हालातों से निपटने के लिए ही प्राइवेट आर्मी तैयार कर रही हैं.
चीन के मिलिट्री सर्विस लॉ के मुताबिक, 18 से 25 साल की उम्र के पुरुष आर्म्ड फोर्स में शामिल हो सकते हैं. महिलाएं भी मिलिट्री में सेवा दे सकती हैं.
बिगड़ रहे हैं आर्थिक हालात

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










