
जंग का आज 101वां दिन, रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे को लौटाए 160 सैनिकों के शव
AajTak
यूक्रेन का कहना था कि वह रूसी सेना को पीछे धकेलने में सफल रहा और कीव में सत्ता परिवर्तन की राष्ट्रपति पुतिन की योजना विफल रही. लेकिन अब युद्ध के 100 दिन हो गए हैं. यूक्रेन ने न सिर्फ 20% हिस्सा गंवाया. बल्कि यूक्रेन की अर्थव्यवस्था चरमरा गई.
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध 101 दिन से जारी है लेकिन दोनों के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. युद्ध के बीच शनिवार को दोनों देशों की सेनाओं ने युद्ध में मारे गए सैनिकों के शवों की अदला-बदली की. यूक्रेन के एक मंत्रालय ने बताया कि 2 जून को जापोरिज्जिया ओब्लास्ट में फ्रंट लाइन पर दोनों देशों ने एक दूसरे को उनके 160 सैनिकों के शव सौंपे. मालूम हो कि रूस हमले की वजह से करीब 1.40 करोड़ यूक्रेनी नागरिक अपना घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं.
'यूएस महापौर रूसी शहरों से तोड़ लें संबंध'
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी महापौरों से रूसी शहरों के साथ भाईचारे का संबंध तोड़ने का आग्रह किया. उन्होंने महापौरों के अमेरिकी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप इन हत्यारों को आपको उनका भाई और बहन न कहने दें. जेलेंस्की ने उनसे युद्ध के बाद यूक्रेन के पुनर्निर्माण में मदद करने की भी अपील की है.
फाइटर जेट यूक्रेन जल्द भेजने की अपील
अमेरिका के जनरल ने पश्चिमी देशों से लड़ाकू विमानों को यूक्रेन जल्द से जल्द भेजने की अपील की है. कैलिफोर्निया नैशनल गार्ड के कमांडर मेजर जनरल डेविड बाल्डविन का कहना है कि सोवियत निर्मित मिग विमान कम समय में सबसे अच्छा समाधान हो सकता है.
EU रूस पर जल्द लगा सकता है 7वां प्रतिबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







