
छुट्टियों में घर आया अग्निवीर गाड़ियों की स्नैचिंग में पकड़ा गया, गनपॉइंट पर कैब ड्राइवर्स से करता था लूटपाट
AajTak
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चोरी की टैक्सी, स्विफ्ट डिजायर, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा स्कूटर, दो जिंदा कारतूस के साथ एक देशी पिस्तौल और चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. एसएसपी मोहाली के मुताबिक आरोपी इलाके में लूटपाट और चोरी की कई वारदातों में शामिल थे.
पंजाब पुलिस ने चोरी और झपटमारी के मामले में एक अग्निवीर को गिरफ्तार किया है. आरोपी इश्मीत सिंह उर्फ ईशू साल 2022 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था. उसके भाई प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ और बलकरण सिंह, जो एक टैक्सी सर्विस के लिए काम करते थे. सभी ने यात्री बनकर एक कैब ड्राइवर को लूट लिया था.
तीनों आरोपियों की उम्र 18 से 22 साल के बीच है और वे फाजिल्का के रहने वाले हैं. उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. पंजाब पुलिस ने इस अपराध में एक अग्निवीर के शामिल होने की सूचना सेना को भी दे दी है. मोहाली पुलिस ने लूटपाट और चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
ड्यूटी पर नहीं लौटा आरोपी
पुलिस ने इनके पास से एक चोरी की टैक्सी, स्विफ्ट डिजायर, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा स्कूटर, दो जिंदा कारतूस के साथ एक देशी पिस्तौल और चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. एसएसपी मोहाली के मुताबिक आरोपी इलाके में लूटपाट और चोरी की कई वारदातों में शामिल थे.
वे ऐप के जरिए टैक्सी बुक करते थे और फिर बंदूक की नोक पर ड्राइवरों को लूट लेते थे. एक जांच अधिकारी ने खुलासा किया कि ईशू 2022 में सेना में भर्ती होने के बाद से पश्चिम बंगाल में कार्यरत था. वह मई में एक महीने की छुट्टी पर घर आया था लेकिन कम सैलरी के कारण वापस नहीं लौटा.
हथियार खरीदने के लिए कानपुर गया

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








