
'छिपे हुए 40 आतंकियों को घर आकर ढूंढ लो', इमरान खान का PAK पीएम पर पलटवार
AajTak
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह से इस्लामाबाद हाईकोर्ट में मेरी हत्या करने की साजिश की गई. लेकिन किसी तरह अल्लाह ने मुझे बचा लिया.
पाकिस्तान में राजनीतिक संकट के बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को पाकिस्तान सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि नौ मई की हिंसा एक सोची-समझी साजिश थी, जिसे हमारी पार्टी को बैन करने के लिए रचा गया था.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि मुझे फंसाने के लिए पाकिस्तान में हिंसा की गई. मेरे पास सबूत हैं कि पीटीआई पर बैन लगाने के लिए यह सोच-समझकर रची गई साजिश थी. मुल्क की सबसे बड़ी जमात और मुल्क की फौज को आमने-सामने खड़ा किया जा रहा है. सारा मुल्क तबाही के रास्ते पर जा रहा है.
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह से इस्लामाबाद हाईकोर्ट में मेरी हत्या की साजिश की गई. लेकिन किसी तरह अल्लाह ने मुझे बचा लिया. मेरे लोगों ने ना तो कभी फौज पर निशाना साधा और ना ही किसी तरह का दंगा किया. मैंने 12 चुनाव जीते हैं लेकिन मेरे साथ आतंकी जैसा बर्ताव किया गया.
उन्होंने कहा कि वे शीशे तोड़कर अंदर घुसे थे. मेरे सिर पर डंडा मारा गया था. मेरे लोगों को जख्मी किया गया और मुझे इस तरह पकड़कर ले गए, जैसे मैं कोई दहशतगर्द हूं.
उन्होंने एक कथित सर्वे की पर्ची दिखाते हुए कहा कि ये लोग पीटीआई की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं. मैं पाकिस्तान छोड़कर नहीं जाऊंगा.
नौ मई की हिंसा एक साजिश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









