
छिन गया Twitter Blue बैज? कैसे मिलेगा वापस, किसे कौन सा टैग मिलेगा? कितना पैसा लगेगा? 10 जरूरी सवालों के जवाब
AajTak
Twitter Blue Tick Price: 20 अप्रैल... ट्विटर लेगेसी अकाउंट्स पर ब्लू टिक का आखिरी दिन था. कंपनी ने इसे अब रिमूव कर दिया है. क्या आपका भी Blue बैज जा चुका है? और आप इसे वापस पाना चाहते हैं? अब यूजर्स को इसके लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा. आइए जानते हैं Twitter, वेरिफिकेशन बैज और सब्सक्रिप्शन से जुड़े कुछ जरूरी सवाल के जवाब.
21 अप्रैल... ट्विटर अब आम लोगों के लिए पहले जैसा नहीं रहा. कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कुछ तो बदला गया है. प्लेटफॉर्म पर Blue Tick ट्रेंड कर रहा है. वैसे तो ये ट्रेंड रात से ही चल रहा. इसकी वजह ब्लू टिक का गायब होना है. Twitter ने आखिरकार सभी लेगेसी अकाउंट से Blue Tick को रिमूव कर दिया है.
केवल आम लोग ही नहीं तमाम सेलिब्रिटीज और वेरिफाइड इंडिविजुअल्स के अकाउंट पर भी अब ब्लू टिक नहीं दिख रहा. कंपनी ने इस सर्विस को पेड सब्सक्रिप्शन में बदल दिया है. वैसे तो Twitter इसका ऐलान बहुत पहले कर चुकी थी, लेकिन 20 अप्रैल 2023 को रात 11.59 बजे आखिरकार कंपनी ने ब्लू टिक रिमूव कर दिया.
आपको अभी भी इस प्लेटफॉर्म पर कुछ ब्लू टिक नजर आएंगे. ये ब्लू टिक कुछ और नहीं बल्कि ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन हैं. वैसे आप ब्लू टिक वापस भी हासिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं Twitter और Blue Tick से जुड़ी कुछ जरूरी बातें.
शाहरुख, सलमान, विराट कोहली, राहुल गांधी, कांग्रेस-बीजेपी... देखिए लिस्ट किनके Twitter अकाउंट से हट गए ब्लू टिक?
सबसे पहला सवाल आता है कि क्या सभी के वेरिफिकेशन बैज हटा लिए गए हैं? तो ऐसा नहीं है. ट्विटर ने पहले ही कुछ बदलाव किए थे, जिसमें से पहला था अलग-अलग वेरिफिकेशन बैज का. इसके तहत कंपनियों को यलो, सरकार और एजेंसियों को ग्रे बैज दिया गया था. वहीं इंडिविजुअल्स को ब्लू टिक मिला था. अब कंपनी ने सभी लेगेसी अकाउंट से ब्लू टिक हटा लिया है.
ट्विटर लंबे समय से घाटे में चल रही है. ऐसे में जब एलॉन मस्क ने इसे खरीदा तो उन्होंने फर्म को प्रॉफिटेबल बनाने का फैसला किया. इसका एक तरीका ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करना था. वैसे ये प्लान पहले से मौजूद था, लेकिन इसे कुछ लोग ही खरीदते थे.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












