
छह साल की बच्ची का यौन शोषण और अत्याचार, लिव-इन में रह रहा मां का प्रमी गिरफ्तार
AajTak
जालना में एक छह साल की बच्ची पर उसकी मां के प्रेमी द्वारा यौन शोषण और अत्याचार की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जालना पुलिस ने इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम प्रशांत प्रकाश वाडेकर है.
महाराष्ट्र के जालना में एक छह साल की बच्ची पर उसकी मां के प्रेमी द्वारा यौन शोषण और अत्याचार की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जालना पुलिस ने इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम प्रशांत प्रकाश वाडेकर है. दरअसल, परभणी जिले के जिंतूर तहसील की रहने वाली 28 साल की एक महिला अपने पति से अलग होकर जूना जालना इलाके में किराए के कमरे में रह रही है. पहले पति से उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है. इनमें से एक बेटा और एक बेटी उसके पति के साथ जिंतूर में रहते हैं.
महिला के पास एक 6 साल की और दूसरी 4 साल की बच्ची रहती हैं. महिला साफ-सफाई और घरेलू काम करके अपना और अपनी बेटियों का जीवन- यापन करती है. दो साल पहले उसकी मुलाकात एक होटल में मैनेजर के तौर पर काम करने वाले प्रशांत प्रकाश वाडेकर से हुई. इसके बाद से महिला और वाडेकर दो साल से किराए के कमरे में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. महिला काम के सिलसिले में दोपहर 3.30 बजे तक घर से बाहर रहती है, जबकि वाडेकर पूरे दिन घर पर रहकर शाम 7.30 बजे के बाद होटल में ड्यूटी पर जाता है.
हर बार की तरह रविवार को भी महिला काम के सिलसिले में घर से बाहर गई थी. तब प्रशांत वाडेकर ने उसकी 6 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण और अत्याचार किया. घटना से घबराई बच्ची को तेज बुखार था और बहुत ज्यादा उल्टियां हो रही थीं.
वाडेकर के ड्यूटी पर जाने के बाद लड़की ने अपनी मां को अपने साथ हुई सारी बात बताई. उसने अपनी मां को बताया कि वाडेकर इसके पहले भी उसके साथ ऐसी गंदी हरकतें कर चुका था. इसके बाद महिला जालना पुलिस स्टेशन पहुंची और उसने प्रशांत वाडेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत आरोपी प्रशांत प्रकाश वाडेकर को हिरासत में ले लिया और यह केस पिंक मोबाइल स्क्वॉड को सौंप दिया. इस बीच, जालना शहर में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना से खलबली मच गई है.
Input: गौरव विजय साली

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







