
छत्तीसगढ़ में ED की टीम पर हमला, भूपेश बघेल के घर से बाहर निकलते ही समर्थकों ने फेंके ईंट-पत्थर
AajTak
छत्तीसगढ़ में ईडी की टीम पर हमला हुआ है. यह हमला तब हुआ जब एजेंसी के अधिकारी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर से निकल रहे थे.
छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में ईडी की टीम पर हमला हुआ है. यह हमला तब हुआ जब अधिकारी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर से निकल रहे थे. रेड के दौरान उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन करते नजर आए थे. जब टीम रेड के बाद बाहर निकलने लगी तो लोगों ने उनपर हमला कर दिया.
ईडी सूत्रों ने बताया कि इस मामले में जांच एजेंसी एफआईआर भी दर्ज करवा सकती है. बताया जा रहा है कि ईडी की टीम पर ईंट-पत्थरों से हमले हुए हैं. हालांकि, इस हमले में खबर लिखे जाने तक संभावित घायलों की जानकारी सामने नहीं आई है.
खबर अपडेट हो रही है...

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












