
छत्तीसगढ़ में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, 7 नवंबर को होनी है पहले चरण की वोटिंग
AajTak
भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे नक्सलियों का हाथ है. करीब एक साल पहले भाजपा नेता को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी थी. तभी से वह उनके निशाने पर था. बाइक से जाने के दौरान भाजपा नेता को गोली मारी गई है.
नवंबर महीने में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. ऐसे में पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो चुकी है. फिर भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. मोहला-मानपुर जिले में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक का नाम बिरजू ताराम है.
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के औंधी थाना से लगभग 4 किमी दूर अंबागढ़ चौकी इलाके क्षेत्र के सरखेड़ा गांव की है. भाजपा ने ता बिरजू ताराम शुक्रवार शाम घर से खाना खाकर दुर्गा पंडाल जाने के लिए अपने घर से बाइक से निकला था. शाम करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीत बिरजू ताराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए.
पुलिस को शक, नक्सलियों ने की है हत्या
भाजपा नेता की हत्या की खबर मिलते ही औंधी थाना टीआई देवेंद्र कुमार दर्रो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को घटनास्थल से खोखा भी मिला है. पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को नक्सलियों द्वारा अंजाम दिए जाने की आशंका है.
नक्सलियों के निशाने पर था बिरजू ताराम
सामने आया है कि भाजपा नेता बिरजू ताराम काफी समय से नक्सलियों के टारेगट पर थे. एक साल पहले नक्सलियों ने इलाके में बिरजू को जान से मारने का पर्चा फेंका था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












