
छत्तीसगढ़ में 6 महीने बाद भी ED की छापेमारी जारी, सरकार से जुड़े ये VIP निशाने पर, जानिए पूरा मामला
AajTak
पिछले छह महीनों से ED की रेड से अधिकारी सकते में हैं. कांग्रेस बीजेपी पर चुनाव से पहले राज्य में पार्टी को तोड़ने के लिए ED का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही है. ED अब तक घोटाले के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और अन्य पर भी शिकंजा कस रही है.
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सात महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन कोयला घोटाला और परिवहन घोटाला राज्य सरकार के लिए सबसे बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है. छह महीने बाद भी राज्य में ED की रेड जारी है. राज्य के चार जिले रायगढ़, महासमुंद, दुर्ग और रायपुर में शीर्ष कोयला व्यवसायियों केके अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपांशु काबरा और कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल के आवासों सहित विभिन्न स्थानों पर अब भी ED की छापेमारी जारी है.
पिछले छह महीनों से ED की रेड से अधिकारी सकते में हैं. कांग्रेस बीजेपी पर चुनाव से पहले राज्य में पार्टी को तोड़ने के लिए ED का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही है. ED अब तक घोटाले के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और अन्य पर भी शिकंजा कस रही है.
ये VIP हैं ED के निशान पर
1. सौम्या चौरसिया: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की पूर्व उप सचिव सौम्या राज्य की कमान संभाल रही थीं. उन्हें 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था. ईडी ने उनकी 51 संपत्तियों को कुर्क किया है, जिसमें 7.57 करोड़ रुपये की आठ बेनामी अचल संपत्तियां शामिल हैं. ये कथित रूप से सौम्या चौरसिया के कब्जे में हैं. सूर्यकांत तिवारी द्वारा की गई अवैध रंगदारी से उन्हें 30 करोड़ रुपये मिले थे.
2. सूर्यकांत तिवारी: बड़े कोयला कारोबारी हैं. पूरे घोटाले के मास्टरमाइंड तिवारी एक दशक से अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं. उन्हें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और उनके शासन के दौरान भाजपा का करीबी माना जाता था. हालांकि, वह बिना किसी सक्रिय राजनीतिक भूमिका के कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे. ED ने उनके पास से एक डायरी सहित आवश्यक दस्तावेज बरामद किए, जिसमें कुछ नौकरशाहों, राजनेताओं के साथ जुड़ाव का खुलासा हुआ. इसके अलावा उनके कब्जे से करोड़ों की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए.
3. समीर विश्नोई: पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार हुए. ईडी ने 4 किलो सोना, 20 कैरेट हीरे और 47 लाख नकद बरामद किया था. विश्नोई को छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी मार्केटिंग संघ (MARKFED) के प्रबंध निदेशक के रूप में कमान मिली थी. बाद में राज्य सरकार ने विश्नोई को उनके प्रभार से मुक्त कर दिया था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







