
छत्तीसगढ़ में नक्सली समर्थक टीचर गिरफ्तार, लगाए थे पोस्टर-बैनर
AajTak
छत्तीसगढ़ में पुलिस ने नक्सल समर्थक होने के आरोप में एक स्कूल टीचर को गिरफ्तार किया है. टीचर पिछले साल सितंबर में इलाके में माओवादी बैनर और पोस्टर लगाने में कथित तौर पर शामिल था. सीतागांव थाना क्षेत्र के महका गांव का रहने वाला आरोपी करेकट्टा गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में संविदा के आधार पर नियुक्त गेस्ट टीचर के रूप में काम करता है.
छत्तीसगढ़ में एक स्कूल टीचर को कथित तौर पर नक्सली समर्थक होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अंबागढ़ चौकी जिले में एक 25 साल के स्कूल शिक्षक को कथित तौर पर माओवादी समर्थक होने के आरोप में पकड़ा गया है.
हालांकि टीचर की गिरफ्तारी से नाराज स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों के एक समूह ने उनकी रिहाई की मांग करते हुए यहां पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. एक अधिकारी ने बताया कि रामलाल नुरेटी को शनिवार को मदनवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के कारेकट्टा गांव से गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि आरोपी टीचर पिछले साल सितंबर में इलाके में माओवादी बैनर और पोस्टर लगाने में कथित तौर पर शामिल था. सीतागांव थाना क्षेत्र के महका गांव का रहने वाला आरोपी करेकट्टा गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में संविदा के आधार पर नियुक्त गेस्ट टीचर के रूप में काम करता है.
उन्होंने बताया कि पिछले साल 15 सितंबर को पुलिस ने मदनवाड़ा इलाके से पोस्टर और बैनर बरामद किए थे, जिसमें माओवादियों ने गैरकानूनी आंदोलन की 19वीं वर्षगांठ मनाने की अपील की थी. अधिकारी ने कहा कि जांच में नुरेटी की संलिप्तता का पता चला और पुलिस कर्मियों ने उस पर नजर रखी.
उन्होंने कहा, जांच और तकनीकी सबूतों से आरोपी की अपराध में संलिप्तता की पुष्टि हुई, जिसके बाद सीतागांव पुलिस ने उसे पकड़ लिया. अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान, नुरेटी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में माओवादी पोस्टर और बैनर लगाने की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे छत्तीसगढ़ विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया और स्थानीय अदालत में पेश किया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी को राजनांदगांव जिला जेल भेज दिया गया है. इस बीच, उनकी रिहाई की मांग को लेकर ग्रामीण सीतागांव थाने के सामने धरने पर बैठ गये.
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "नुरेटी की रिहाई तक हम अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे, उन्हें बिना किसी जांच के स्कूल से गिरफ्तार कर लिया गया. वह एक स्कूल शिक्षक हैं, नक्सली नहीं.' रविवार को स्कूली बच्चे आंदोलन में शामिल हुए और प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टरों का उपयोग करके मानपुर-औंधी और मदनवाड़ा-सीतागांव सड़कों को अवरुद्ध कर दिया.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






