
छत्तीसगढ़: भाभी ने नहीं दिए रुपये, तो देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या
AajTak
अंबिकापुर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर एक युवक ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर एक युवक ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बुधवार की रात देवर अपनी भाभी से रुपये मांग रहा था. मना करने के बावजूद देवर देर रात भाभी के कमरे में घुस आया और जबरन थैले में रखे रुपये निकालने लगा.भाभी ने देवर की चोरी पकड़ी और इसका विरोध शुरू कर दिया. बात को आगे बढ़ता देख देवर ने घर में रखी कुल्हाड़ी से भाभी पर हमला कर दिया.More Related News













