
छत्तीसगढ़: बड़े नेताओं पर टिप्पणी पड़ी भारी, कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को किया निष्कासित ...पूर्व मंत्री को भेजा नोटिस
AajTak
बृहस्पत सिंह और विनय जयसवाल के निष्कासन आदेश में कहा गया है कि 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उनके द्वारा प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए थे.
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव हारने के कुछ दिनों बाद, कांग्रेस ने गुरुवार को अपने दो पूर्व विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया और एक पूर्व मंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया. छत्तीसगढ़ में हाल में संपन्न हुए चुनाव में भाजपा 90 सदस्यीय सदन में 54 सीटें जीतकर सत्ता में वापस आई, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई. उसने 2018 के विधानसभा चुनाव में 68 सीटें जीती थीं. कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और डॉ. विनय जयसवाल को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया गया.
बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट नहीं दिया गया था और दोनों ने चुनाव में हार के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कई आरोप लगाए. रामानुजगंज (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने चुनाव में हार के लिए एआईसीसी महासचिव और छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी प्रभारी कुमारी शैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को जिम्मेदार ठहराया था.
बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंह देव पर की थी टिप्पणी
जुलाई 2021 में, बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंह देव पर उनके फॉलो गार्ड के वाहन पर हमला करने का आरोप लगाया था और उनसे अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी. 2018 में मनेंद्रगढ़ से पहली बार विधायक चुने गए विनय जायसवाल ने कांग्रेस के चुनाव हारने के बाद दावा किया था कि उन्होंने एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव और राज्य प्रभारी चंदन यादव को पैसे दिए थे. बृहस्पत सिंह और विनय जयसवाल के निष्कासन आदेश में कहा गया है कि 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उनके द्वारा प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए थे.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के निर्देश पर दोनों नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस में पार्टी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया था और (पिछली) कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए थे. उन्होंने परोक्ष रूप से तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए थे. नोटिस में कहा गया है कि अग्रवाल के बयान से पार्टी की छवि खराब हुई है और उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है.
विनय अग्रवाल ने साधा था भूपेश बघेल पर निशाना

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







