
चौदहवीं का चांद देखकर वहीदा रहमान पर फिदा हो गए थे धर्मेंद्र, डांस शो पर खोला राज
AajTak
राघव बोलते हैं कि पिछली बार जब सेट पर आशा पारेख जी और वहीदा रहमान जी आई थी तो उन्होंने कुछ और ही कहा था. इस पर पुराने फुटेज दिखाया जाता है, जिसमें वहीदा रहमान कहती हैं कि धर्मेंद्र दिखाते हैं कि वो कितने सीधे साधे हैं लेकिन बहुत फ्लर्ट करते हैं. इसे देख धर्मेंद्र कहते हैं ऐसे आरोप तो रोज लगे हैं.
डांस दीवाने 3 के सेट पर धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा शिरकत करने वाले हैं. शो में धर्मेंद्र अपनी लाइफ से जुड़ी कई चीजें शेयर करेंगे. शो का एक प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें धर्मेंद्र बता रहे हैं कि वो वहीदा रहमान पर फिदा थे. क्या है प्रोमो वीडियो में? प्रोमो वीडियो में कंटेस्टेंट पल पल दिल के पास गाने पर परफॉर्म करता है. तो धर्मेंद्र कहते हैं- ये गाना हमारे दिल के बहुत करीब है. मुझे इसमें एक्टिंग नहीं करनी पड़ी. तो शत्रुघ्न बोलते हैं कि सही मायनों में हीमैन का टाइटल अगर किसी को मिला तो वो हमारे धरम भाई है, इतना शर्माते रहे कि हीमैन बन गए.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












