
चौथी बार शादी करना चाहती हैं 52 साल की Jennifer Lopez, 'बैटमैन' को कर रही हैं डेट
AajTak
जेनिफर लोपेज इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मैरी मी' का प्रमोशन कर रही हैं. ऐसे में वह एक शो में पहुंचीं, जहां उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया. 52 साल की जेनिफर लोपेज तीन बार शादी कर चुकी हैं. ऐसे में उन्होंने चौथी बार शादी करने को लेकर कहा कि वह 'हैप्पिली एवर आफ्टर' में विश्वास रखती हैं.
हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं. जेनिफर पिछले काफी समय से 'बैटमैन' एक्टर बेन एफ्लेक को डेट कर रही हैं. दोनों का रिश्ता काफी गहरा हो गया है. अक्सर दोनों को पब्लिक में रोमांस और किस करते देखा जाता है. अब जेनिफर ने शादी को लेकर बात की है. “You know me, I’m a romantic.” -@JLo to @hodakotb on whether she would consider getting married again pic.twitter.com/kvpimNZp36

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












