
चोट खाए रिश्तों पर मरहम लगाने इस्लामाबाद पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री, 9 हत्याओं के बाद कैसे मानेगा पाकिस्तान?
AajTak
Iran Pakistan Relation: पाकिस्तान और ईरान मे चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन इस्लामाबाद पहुंच गए हैं. नूर खान एयरबेस पर पहुंचने पर, ईरानी विदेश मंत्री का अफगानिस्तान और पश्चिम एशिया के लिए पाकिस्तान के अतिरिक्त विदेश सचिव रहीम हयात कुरेशी ने स्वागत किया.
Iran-Pakistan Relation: 'जैसे को तैसा हमलों' के बाद संबंधों में आए तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन पाकिस्तान पहुंच गए हैं. अपने पाकिस्तानी समकक्ष जलील अब्बास जिलानी के निमंत्रण पर इस्लामाबाद पहुंचे हुसैन अमीर का नूर खान एयरबेस पर अफगानिस्तान और पश्चिम एशिया के लिए पाकिस्तान के अतिरिक्त विदेश सचिव रहीम हयात कुरेशी ने स्वागत किया.
अपनी यात्रा के दौरान, अब्दुल्लाहियन पाक विदेश मंत्री जिलानी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर से भी मुलाकात करेंगे. अब्दुल्लाहियन संबंधों को पटरी पर लाने के लिए अपने पाकिस्तानी समकक्ष जिलानी से बात करेंगे. वहीं लोन के मुद्दे को लेकर वह पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर से चर्चा करेंगे.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुमताज ज़हरा के अनुसार, 'ईरान के विदेश मंत्री पाकिस्तानी विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी के निमंत्रण पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं. यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन विदेश मंत्री जिलानी के साथ गहन बातचीत करेंगे और प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे.'
नौ लोगों को गोली मारकर हत्या
पाकिस्तान और ईरान द्वारा एक-दूसरे पर की गई एयर स्ट्राइक के कुछ दिन बाद शनिवार को अज्ञात हमलावर ने पाकिस्तान से सटे हुए ईरान की दक्षिणपूर्वी सीमा क्षेत्र में नौ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना का पुष्टि ईरान में पाकिस्तान के राजदूत ने की है. वहीं, ईरानी मीडिया का कहना है कि पुलिस उन तीन बंदूकधारियों की तलाश कर रही है, जो गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए थे.
ईरान ने की थी एयर स्ट्राइक

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







