
चेहरे पर उदासी लिए दिखे अक्षय कुमार, बोले- 'आज मां बहुत याद आ रही है'
AajTak
राम सेतु की शूटिंग के बीच अक्षय को अपनी मां की याद सताने लगी. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे फिल्म में अपने लुक में नजर आ रहे हैं. अक्षय के चेहरे पर गम की परछाई साफ तौर पर देखी जा सकती है.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को मुश्किलों में भी मुस्कुराते देखा जाता है. चाहे वो करियर की परेशानियां हों या फिर निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल, एक्टर अपने दर्द को कम ही बयां करते हैं. सितंबर में जब अक्षय की मां अरुणा भाटिया का निधन हुआ, उस वक्त भी एक्टर ने अपने दुख को जाहिर नहीं किया. पर मां तो मां होती है, उनकी याद आ ही जाती है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












