
चेन्नई रेलवे पुलिस का 'एन्जॉय एन्जामी' पर डांस, कोरोना पर जागरूकता का संदेश
AajTak
चेन्नई रेलवे पुलिस ने अभी काफी वायरल चल रहे गाने एन्जॉय एन्जामी (Enjoy Enjaami') पर भी डांस किया. इस गाने पर केरल पुलिस ने भी हाल ही में डांस किया था. यहां एन्जामी का मोटा माटी अर्थ 'मेरे प्रिय' शब्द से माना जा सकता है.
केरल पुलिस के बाद अब चेन्नई रेलवे पुलिस ने देश के नागरिकों और रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों की जागरूकता के लिए नृत्य का आयोजन किया है. इस नृत्य के माध्यम से चेन्नई रेलवे पुलिस ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग समझाया. Watch the enthralling performance by Chennai Railway Police at Chennai Central Railway station as a #COVID19 awareness program.. Giving tough competition to @TheKeralaPolice..😎😎 pic.twitter.com/AJCXyWWs6J मुश्किल वक्त में भी कैसे सबको साहस रखना है, तसल्ली रखनी है, खुश रहना है, ये सब नृत्य के माध्यम से समझाने की कोशिश चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन की रेलवे पुलिस द्वारा की गई. इस दौरान रेलवे की महिला पुलिस ने पूरी ड्रेस के साथ हाथों में दस्ताने हैं और मुंह पर मास्क लगाया हुआ था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












