
चेनसॉ लेकर 7 मिनट में फिल्मी स्टाइल में चोरी... फ्रांस में मचा हड़कंप, बेशकीमती आभूषण ले उड़े चोर
AajTak
पेरिस के लूव्र म्यूजिम में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया. चोर बेशकीमती आभूषण लेकर फरार हो गए. इस दौरान उनके हाथों में चेनसॉ भी थी. फिलहाल म्यूजियम को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है.
पेरिस के विश्व प्रसिद्ध लूव्र म्यूजियम (Louvre Museum) को चोरी के बाद रविवार को बंद कर दिया गया. हाथों में चेनसॉ लिए तीन चोर म्यूजियम में घुसे और नेपोलियन युग के नौ आभूषण चुरा ले गए.
रिपोर्ट के मुताबिक, चोर सीन नदी की ओर से म्यूजियम में घुसे और माल ढोने वाली लिफ्ट का इस्तेमाल कर म्यूजियम के अति सुरक्षित ब्लॉक में पहुंचे और चोरी को अंजाम दिया. इसके बाद वह चेनसॉ लहराते हुए अपनी बाइक से फरार हो गए.
यह चोरी स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह 9.30 से 9.40 के बीच हुई. यह वह समय था, जब म्यूजियम खुला ही था. यह चोरी अपोलो गैलरी में हुई. इस गैलरी में नेपोलियन युग के आभूषणों को डिस्प्ले किया जाता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, लुटेरे सीन नदी के मुहाने से म्यूजियम में घुसे, जहां से कंस्ट्रक्शन का काम हो रहा था. लूटेरे माल ढोने वाली लिफ्ट का इस्तेमाल कर अपोलो गैलरी तक पहुंचे. इस गैलरी में फ्रांसीसी संस्कृति से जुड़े हुए कई बेशकीमती आभूषणों का कलेक्शन था. चोरों ने खिड़कियां तोड़कर नेपोलियन युग के नौ आभूषण उठा लिए और फरार हो गए.
फ्रांस की संस्कृति मंत्री रचिडा दती ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची है. मैं फिलहाल टीम के साथ म्यूजियम में हूं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि वीडियो में देखा जा सकता है कि इस लूट के बाद लोग जिनमें से ज्यादातर टूरिस्ट हैं. वे म्यूजियम से बाहर भाग रहे हैं.
बता दें कि पेरिस के इस प्रतिष्ठित म्यूजियम में मोना लिसा सहित दुनिया की कई प्रतिष्ठित ऐतिहासिक कलाकृतियां मौजूद हैं. म्यूजियम ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












