
'चेतन की मानसिक हालत ठीक नहीं', ट्रेन में फायरिंग करने वाले RPF कांस्टेबल की पत्नी बोलीं- पुलिस को देंगे डॉक्यूमेंट्स
AajTak
ट्रेन में शूटआउट को अंजाम देने वाले आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह की पत्नी ने कहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है. रेनू सिंह शनिवार को मुंबई पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराएंगी. साथ ही चेतन के स्वास्थ्य से जुड़े कागजात भी उपलब्ध कराएंगी.
जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में बीती 31 जुलाई को फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरपीएफ के कांस्टेबल चेतन सिंह की पत्नी ने बताया कि उसकी मानसिक हालत सही नहीं है और उसका इलाज चल रहा है. इंडिया टुडे/आजतक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह शनिवार की सुबह चेतन सिंह के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कागजात लेकर मुंबई जाएंगी.
इंडिया टुडे/आजतक से फोन पर बात करते हुए रेनू सिंह ने बताया कि उनके पति चेतन सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं. उन्होंने कहा कि वह शनिवार मुंबई पहुंचेंगी और पुलिस अधिकारियों के सामने बयान दर्ज कराएंगी. इसके अलावा चेतन के स्वास्थ्य से जुड़े कागजात भी उपलब्ध कराएंगी. रेनू ने बताया कि फिलहाल वह यूपी में हैं.
ये भी पढ़ें- Train Shootout: गनप्वाइंट पर यात्री को पैंट्री कार ले जाकर चेतन ने मारी थी गोली, चश्मदीद बोला- कसाब की याद दिला दी
रेनू ने कहा, "हां उनकी बहुत ज्यादा तबीयत खराब थी. काफी दिनों से इनका इलाज भी चल रहा है. दवाई करानी है. चेकअप भी हुए थे. यहीं मथुरा में इलाज चल रहा था. इनका मानसिक संतुलन सही नहीं था."
चेतन सिंह के परिवार वालों के मुताबिक, दरअसल कुछ साल पहले वह घर पर गिर गया था. इस दौरान कथित तौर पर उसके दिमाग में खून का थक्का जम गया था और इसलिए वह मानसिक बीमारी से पीड़ित है. परिवार ने बताया कि उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कागजात, दवा समेत इलाज के बारे में सब कुछ आरपीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बता दिया गया है.
ये भी पढ़ें- Train Firing: ट्रेन में शूटआउट को अंजाम देने वाला RPF जवान जांच में नहीं कर रहा सहयोग, पूछताछ के दौरान लगाए नारे

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












