
चूहों पर रिसर्च सफल, भविष्य में मंगल ग्रह पर भी बच्चे पैदा कर पाएगा इंसान!
AajTak
पृथ्वी के बाहर जीवन को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक दिन रात एक कर रिसर्च कर रहे हैं. दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश में वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है. जापान के वैज्ञानिकों ने वो करिश्मा कर दिखाया है.
पृथ्वी के बाहर जीवन को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक दिन रात एक कर रिसर्च कर रहे हैं. दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश में वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है. जापान के वैज्ञानिकों ने वो करिश्मा कर दिखाया है, जिससे अब पृथ्वी से बाहर बच्चे पैदा करने की संभावना को नई उम्मीद को बल मिल गया है. वेबसाइट phys की रिपोर्ट मुताबिक वैज्ञानिकों द्वारा जब अंतरिक्ष में करीब 6 साल तक रखे गए चूहों के स्पर्म को धरती पर वापस लाया गया, तो उससे फिर से स्वस्थ्य चूहे पैदा हुए. (फोटो/ Teruhiko Wakayama, University of Yamanashi) इस शोध के साथ ही कुछ वैज्ञानिकों ने अब दावा किया है कि लाल ग्रह यानी मंगल पर भी इंसान बच्चे पैदा कर सकता है. माना जाता है कि रेडिएशन की वजह से डीएनए खराब हो सकते हैं और प्रजनन की क्षमता कम हो सकती है. लेकिन नए प्रयोग ने इस धारणा को बदल दिया है. दरअसल वैज्ञानिकों द्वारा चूहों पर किए गए प्रयोग में उनके स्पर्म को फ्रीज करके करीब 6 सालों तक हाई रेडिएशन वाले इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रखा गया था. (फोटो/ Teruhiko Wakayama, University of Yamanashi) अब इन स्पर्म को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से वापस लाया गया. इन स्पर्म से स्पेस रैट का जन्म हुआ. ये चूहे बिल्कुल स्वस्थ थे. उनमें किसी तरह की कोई जेनेटिक कमी नहीं देखी गई. स्पेस स्टेशन पर चूहे के स्पर्म को 5 साल 10 महीने के लिए माइनस 95 डिग्री के तापमान पर फ्रीज किया गया था. (प्रतीकात्मक फोटो/ Getty images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












