
चुनौतियां, दोस्त और दुश्मन सब एक जैसे... PM मोदी की जापान यात्रा क्यों है अहम?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ के बीच पीएम मोदी का जापान और चीन का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी जापान के बाद सीधे चीन के दौरे पर जाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से जापान के तीन दिनों के दौरे पर रवाना हो रहे हैं. वह इस दौरान राजधानी टोक्यो में 15वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वह जापान से सीधे चीन जाएंगे. मौजूदा समय में भारत और जापान के समक्ष एक जैसी चुनौतियां हैं. दोनों देशों के दोस्त और दुश्मन भी कमोबेश एक जैसे ही हैं. ऐसे में पीएम मोदी के जापान दौरे को काफी अहम माना जा रहा है.
पीएम मोदी आज रात 8.30 बजे जापान के लिए रवाना हो रहे हैं. जापान के बाद पीएम मोदी 30 अगस्त को चीन जाएंगे. वह 30 अगस्त से एक सितंबर तक SCO की बैठक में हिंस्सा लेंगे. चीन के तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा.
पीएम मोदी की जापान की यह आठवीं और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ पहली शिखर बैठक होगी. यह दौरा ना केवल भारत-जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करेगा बल्कि अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापार तनाव, चीन की क्षेत्रीय आक्रामकता और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की रणनीतिक स्थिति को भी मजबूती देगा.
यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच दुनियाभर में उथल-पुथल मची हुई है. भारत और जापान के बीच 2006 से विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी है, जो रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंधों पर आधारित है. यह यात्रा 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का हिस्सा है, जिसमें दोनों देश अपनी साझेदारी की समीक्षा करेंगे.
जापान दरअसल पीएम मोदी के दौरे के दौरान भारत में अगले दस वर्षों के लिए 10 ट्रिलियन येन के निजी निवेश की घोषणा करने की योजना बना रहा है. यह 2022 में घोषित पांच ट्रिलियन येन के पांच वर्षीय लक्ष्य से दोगुना है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








