
'चुनाव में सरकार के एजेंट की तरह काम किया', छत्तीसगढ़ के IAS अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट जा सकती है BJP
AajTak
चुनावी नतीजे आने से ठीक एक दिन पहले छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने चुनावी ड्यूटी में शामिल आईएएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी 18-19 आईएएस अधिकारियों पर राज्य सरकार के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए जिला कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत केस दर्ज करने जा रही है.
4 राज्यों में इम्तिहान की घड़ी बस आने वाली है. विधानसभा के नतीजों का काउंटडाउन शुरू हो गया है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में नतीजों को लेकर सियासी हलचल भी तेज है. राजस्थान के एज्गिट पोल में कांटे का मुकाबला है. वहीं मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. हालांकि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस बाजी मारती दिख रही है.
इस सबके बीच चुनावी नतीजे आने से ठीक एक दिन पहले छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने चुनावी ड्यूटी में शामिल आईएएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी 18-19 आईएएस अधिकारियों पर राज्य सरकार के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए जिला कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत केस दर्ज करने जा रही है. इस शिकायत में बीजेपी की तरफ से इन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की जाएगी.
छत्तीसगढ़ में ज्यादा पीछे नहीं बीजेपी
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक, राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है. सर्वे में 90 सीटों में कांग्रेस को 40 से 50 तो बीजेपी को 36 से 46 सीट मिलने का अनुमान है. यानी छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश बघेल पर विश्वास जताती दिख रही है. हालांकि, बीजेपी पिछली बार की तुलना में अच्छा करती दिख रही है. छत्तीसगढ़ के सभी 6 एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाई जा रही है. हालांकि, बीजेपी बहुत पीछे नहीं है. दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर है.
दो चरणों में हुई थी वोटिंग
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुई थी वोटिंग छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोटिंग हुई थी. वहां वोट प्रतिशत 76.31 फीसदी रहा जो साल 2018 के मुकाबले (76.88) मामूली नीचे था. छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर चुनाव हुए थे. सर्वे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को टाइट फाइट मिली, कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलने का अनुमान है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












