
चुनाव में जमकर किया था समर्थन, भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए कैसा रहेगा ट्रंप का दूसरा कार्यकाल?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप का व्हाइट हाउस में संभावित दूसरा कार्यकाल भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए अवसरों और चुनौतियों का दौर ला सकता है. 45 लाख की आबादी वाले इस समुदाय ने अमेरिका के इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी, मेडिकल और एजुकेशन सेक्टर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. आइए समझते हैं कि ट्रंप का दूसरा कार्यकाल भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए कैसा हो सकता है.
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकती है. 45 लाख की आबादी वाले इस समुदाय ने अब तक अमेरिका की इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी, मेडिकल और एजुकेशन सेक्टर में अहम योगदान दिया है. ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिकी संबंधों में मजबूती देखी गई, लेकिन यह देखना होगा कि उनका दूसरा कार्यकाल इस समुदाय के लिए किस तरह की चुनौतियां या अवसर पेश करेगा.
भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए इमीग्रेशन पॉलिसी में संभावित बदलाव मुश्किलों का कारण बन सकता है, जो कि भारतीय मूल के लोगों के लिए अहम है. इंडियन-अमेरिकन प्रोफेशनल्स खासतौर से टेक इंडस्ट्री में H1-B वीजा पर काफी निर्भर हैं. ट्रंप के पहले कार्यकाल में इसे लेकर कई कड़े नियम लागू किए गए थे, जिससे इमीग्रेशन की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई थी.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में भीषण ठंड, US कैपिटल के भीतर ट्रंप लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, 1985 के बाद पहला मौका
अब संभावना है कि इस वीजा नीति में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भी बड़े बदलाव की संभावना है, जिससे बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग प्रभावित हो सकते हैं. मसलन, ट्रंप का प्लान है कि स्थानीय लोगों को नौकरियों में प्राथमिकता दी जाए.
भारतीय-अमेरिकी संगठनों की भूमिका अहम!
अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग दोनों देशों के बीच कल्चरल और इकोनॉमिक मोर्चे पर एक ब्रिज का काम करते हैं, जो ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में प्रभावित होने की संभावना है. मसलन, ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान जेनोफोबिया और हेट क्राइम के मामले काफी बढ़ गए थे, जब एशियन्स को टार्गेट किया जाता था. ऐसे में समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा और उनकी पहचान को बेहतर बनाने के लिए भारतीय-अमेरिकी संगठनों की भूमिका अहम होगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










