
चुनाव के बाद लागू होगी केजरीवाल सरकार की महिला सम्मान योजना! इस वर्ग की महिलाओं को नहीं मिलेगा फायदा
AajTak
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के लिए एक खास योजना शुरू करने क ऐलान किया है. महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये देने की योजना बनाई गई है लेकिन इसके लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं. मुख्यमंत्री ने खुद भी इस योजना के बारे में विस्तार से बताया है.
दिल्ली विधानसभा में सोमवार को पेश 2024-25 के बजट में अरविंद केजरीवाल सरकार ने 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने वाली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की है. आइए आपको बताते हैं कि किस वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी और क्या ये योजना लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगी या बाद में?
आपको बता दें कि, जनवरी 2024 में चुनाव आयोग द्वारा जारी वोटर लिस्ट के मुताबिक, दिल्ली में 67 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स हैं. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अनुमान के मुताबिक करीब 45 से 50 लाख महिलाएं स्कीम से लाभांवित होंगी.
ये भी पढ़ें: '15 जून तक खाली करें राउज एवेन्यू स्थित पार्टी दफ्तर...', AAP को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका
'अड़चनों से लोहा लेना हमारी फितरत'
अरविंद केजरीवाल से पूछा गया कि क्या वाकई यह योजना लागू हो पाएगी या कोई अड़चन आएगी? अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अड़चनों से लोहा लेना हमारी फितरत है. अब तक अड़चन को दूर करके सारे काम कराए हैं, तो यह काम भी हो जाएगा. अगर इस योजना को लागू होने में कोई अड़चन आती है तो हम लड़ेंगे और स्कीम को लागू कराएंगे.
इस वर्ग कि महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का फायदा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












