
चीफ जस्टिस के नाम पर DGP कैसे बने जालसाजी का शिकार? एक IPS को बचाने की अजब है कहानी
AajTak
बैन के बावजूद बिहार से जब-तब शराब की खरीद-फरोख्त की खबरें आती रहीं हैं. पिछले छह सालों में शराब बंदी का कानून तोड़ने वाले करीब चार लाख लोगों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ और वो जेल भी गए. अब भी इस चक्कर में हजारों जेल में हैं. इसी कहानी का आगाज़ भी शराब से जुड़ा है.
पुलिस और कानून के बीच बड़ा गहरा रिश्ता होता है. पुलिस मुजरिमों को पकड़ती है और कानून उन्हें सजा देता है. जब ये रिश्ता इतना गहरा है तो क्या ये मुमकिन है कि किसी राज्य का डीजीपी अपनी हाई कोर्ट के जीफ जस्टिस को ना जानता हो या उनकी आवाज़ ना पहचानता हो. या उनका सरकारी मोबाइल नंबर उन्हें मालूम ना हो. अब ऐसे में एक दागी आईपीएस को क्लीन चिट देने के मामले में बिहार के डीजीपी पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि किसी ने उन्हें चीफ जस्टिस बनकर झांसा दे दिया.
एक अप्रैल 2016 यही वो तारीख थी, जब नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराबबंदी लागू की थी. ये जानते हुए भी कि इससे राज्य सरकार का खज़ाना 4 हजार करोड़ रुपए कम हो जाएगा. लेकिन औसतन एक साल में करीब 14 लाख लीटर शराब पीने वाले लोग भला बिना शराब के कैसे रह सकते थे. लिहाज़ा शराबबंदी के बाद भी बिहार से जब-तब शराब की खरीद-फरोख्त की खबरें आती रहीं. पिछले छह सालों में शराब बंदी का कानून तोड़ने वाले करीब चार लाख लोगों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ और वो जेल भी गए. अब भी इस चक्कर में हजारों जेल में हैं.
कानून और सिस्टम पर सवाल मगर कमबख्त इस शराब का नशा शराबियों के साथ-साथ बिहार के इज्ज़तदार आली जनाब अफसरों के सर चढ़ कर भी नाचेगा ये खुद नीतीश बाबू ने भी नहीं सोचा होगा. इस नशे ने ऐसा गुल खिलाया है कि फिलहाल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में मुस्कुरा-मुस्कुरा कर लोग इसके मजे ले रहे हैं. हालांकि बात मुस्कुराने की कतई नहीं है. ये एक बेहद गंभीर मुद्दा है वो इसलिए क्योंकि इस नशे के चक्कर में तमाम कानून और सिस्टम पर ही लोग सवाल उठाने लगे हैं. तो कहानी से पहले सवाल से ही शुरूआत करते हैं.
सवालों पर सवाल - क्या किसी एफ़आईआर या मुकदमे को किसी की सिफ़ारिश पर एक राज्य का डीजीपी ख़ुद ही खत्म या निरस्त कर सकता है? - क्या किसी भ्रष्टाचार के दोषी को बिना जांच के कोई डीजीपी खुद ही क्लीन चिट दे सकता है? - एक राज्य के डीजीपी को उसी राज्य के चीफ जस्टिस का सरकारी फोन नंबर ना मालूम हो ये कैसे मुम्किन है? - एक राज्य का डीजीपी एक चीफ जस्टिस के कहने पर कोई गैर-कानूनी ऑर्डर कैसे पास कर सकता है? - चोर-उचक्कों, क्रिमिनल, ठगों और जालसाज़ों का रोज़ाना सामना करने वाला इतना बड़ा पुलिस अफ़सर खुद इतनी बड़ी जालसाज़ी का शिकार वो भी इतनी आसानी से कैसे हो सकता है?
पुलिस से जुड़ी सबसे बड़ी खबर इन सुलगते सवालों के बाद आइए अब सिलसिलेवार उस कहानी से रूबरू होते हैं जो शायद हाल के वक्त में देश के पुलिस महकमे से आई अब तक की सबसे बड़ी खबर है. ये कहानी भी हमने नहीं बल्कि खुद बिहार पुलिस ने सुनाई है. एफआईआर की शक्ल में इस कहानी का दस्तावेजी सबूत मौजूद है. पुलिसिया भाषा कुछ ज्यादा ही कानूनी भाषा होती है, इसलिए हम आपको आम ज़ुबान में पूरी कहानी सुनाते हैं.
मालखाने तक नहीं पहुंची थी शराब कहानी शुरू होती है गया से. गया के फतेहपुर थाना एसएचओ इसी साल के शुरुआत में शराब से भरी एक गाड़ी जब्त करते हैं. पर ये ज़ब्ती रिकार्ड पर कहीं थी ही नहीं. यानी ना तो शराब सरकारी मालखाने तक पहुंची और ना ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ. अब ये शराब कौन गटका पता नहीं. तब गया के एसएसपी थे आईपीएस आदित्य कुमार. उनकी वर्दी पर पहले से ही कुछ दाग थे. इस बार शराब की छींटे भी पड़ गए. मगर खबर लीक हो गई.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






