
चीन से मिसाइल लॉन्चर, तुर्किए से ड्रोन... ऑपरेशन सिंदूर से मार खाया PAK खरीद रहा हथियार, देखें लिस्ट
AajTak
सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाई पाकिस्तानी आर्मी और आईएसआई ने चीन और तुर्किए से हथियार खरीद की पूरी लिस्ट तैयार कर ली है. पाकिस्तान की चीन से भारी मात्रा में ग्राउंड बेस्ड लॉन्चर खरीदने की तैयारी है. इससे पाकिस्तान रॉकेट, ग्रेनेड और बड़े गोले फेंक सकता है. खुलासा ये भी हुआ है कि पाकिस्तान 30 UAV (Wing Loong) भी चीन से एक बार फिर खरीद रहा हैं.
भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को नाकों चने चबवा दिए थे. इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान की सेना और आईएसआई में खौफ का माहौल है. ऐसे में पाकिस्तान की सेना ने हथियारों की जिहादी शॉपिंग लिस्ट तैयार कर ली है.
सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाई पाकिस्तानी आर्मी और आईएसआई ने चीन और तुर्किए से हथियार खरीद की पूरी लिस्ट तैयार कर ली है. पाकिस्तान की चीन से भारी मात्रा में ग्राउंड बेस्ड लॉन्चर खरीदने की तैयारी है. इससे पाकिस्तान रॉकेट, ग्रेनेड और बड़े गोले फेंक सकता है. खुलासा ये भी हुआ है कि पाकिस्तान 30 UAV (Wing Loong) भी चीन से एक बार फिर खरीद रहा हैं.
सूत्रों के मुताबिक, इन ड्रोन को चाइनीज किलर ड्रोन (Chinese Killer drone) के नाम से जाना जाता है. पाकिस्तान इस बार भी ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन और तुर्की के आर्म्स ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा था. यही नहीं चीन और तुर्किए की मदद से पाकिस्तान ड्रोन की एक बड़ी ब्रिगेड भी तैयार करने में लगा हुआ है.
सूत्रों का कहना है कि इस ब्रिगेड को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में तैनात करने की साजिश एक बार फिर पाकिस्तान रच रहा है. यही नहीं चीन जो पाकिस्तान का सबसे भरोसेमंद दोस्त है, वह भी पाकिस्तान को ड्रोन की पूरी खेप देने में जुटा हुआ है. चीन का उच्चस्तरीय डेलिगेशन पाकिस्तान के डेलिगेशन से मुलाकात भी कर चुका है.
पाकिस्तान अटैक ड्रोन की जो ब्रिगेड तैयार की रहा है, उसके लिए तुर्किए की एक कंपनी से उसने एक समझौता 2021 में किया था, जिसे फिर से रिन्यू करने के लिए बातचीत भी कर ली गई है. इसे लेकर जुलाई 2025 में तुर्किए के आर्मी चीफ के साथ पाकिस्तान के आर्मी चीफ की मुलाकात भी होने की संभावना है.
बता दें कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीएसएफ ने चीन निर्मित कई बड़े सर्विलांस सिस्टम बॉर्डर पार ध्वस्त किए थे, जिसके बाद चीन की शरण में फिर से पाकिस्तान जा रहा है. पाकिस्तान चीन से सर्विलांस सिस्टम भी बड़ी तादात में खरीद रहा है. राजस्थान की जैसलमेर/बीकानेर सीमा पार इंटरनेशनल बॉर्डर के उस पार सर्विलांस इक्विपमेंट लगा रहा है, जिसे हाल ही में पाक ने चीन से खरीदा है. इसी इलाके में सीमापार जैश का हेडक्वार्टर बहावलपुर था, जिसे भारतीय सेना ने एक ही वार में जमींदोस कर दिया था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







