
'चीन या रूस बातचीत के एजेंडे में नहीं...' पीएम मोदी के दौरे पर क्या बोला अमेरिका?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं. यहां वह पहले नोबेल पुरस्कार विजेताओं के कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर बुधवार की सुबह यूएन में योग दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. जब पीएम मोदी यहां पहुंचे तो अमेरिका ने इस यात्रा को अहम बताया है. इसके साथ ही अमेरिका ने कहा कि यह यात्रा चीन या रूस के बारे में नहीं है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अमेरिका पहुंच गए. रात 10 बजे के करीब उनका विमान न्यूयॉर्क की जमीन पर लैंड किया. अब पीएम मोदी यहां तय शेड्यूल के अनुसार नोबेल पुरस्कार के विजेताओं के कार्यक्रम में पीएम मोदी शिरकत करेंगे. इस मौके पर जब पीएम मोदी यहां पहुंचे तो अमेरिका ने इस यात्रा को अहम बताया है. इसके साथ ही अमेरिका ने कहा कि यह यात्रा चीन या रूस के बारे में नहीं है.
NSC कॉर्डिनेटर ने कही ये बात बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी के अमेरिका पहुंचने पर व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता हुई और इस दौरान, वाशिंगटन डीसी में रणनीतिक संचार के NSC कॉर्डिनेटर, जॉन किर्बी ने अहम बात कही. उन्होंने कहा, 'यह राजकीय यात्रा चीन या रूस के बारे में नहीं है, यह अमेरिका-भारत द्विपक्षीय संबंधों को अपनी नींव सुधारने के बारे में है. यह पीएम मोदी या भारत सरकार को कुछ अलग करने के लिए जबरदस्ती या मजबूर करने के बारे में नहीं है.
तेल खरीदने पर ये बोला अमेरिका जॉन किर्बी ने भारत के अमेरिका से तेल खरीदने के सवाल पर कहा कि, भारत संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण और महत्वपूर्ण भागीदार है. यदि आप केवल आगे देखते हैं, तो यह कहना सुरक्षित है कि यह भविष्य में सबसे अधिक परिभाषित संबंध होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि, भारतीयों के साथ, हम एक सुरक्षित, समृद्ध भारत-प्रशांत क्षेत्र में विश्वास करते हैं, इसलिए हमारे रक्षा सहयोग को बेहतर बनाने के तरीकों की तलाश करना समझ में आता है.
दोनों देशों के बीच डिफेंस डील बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर रवाना हो गए हैं. यह उनकी पहली स्टेट विजिट है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के न्योते पर अमेरिकी पहुंचे पीएम मोदी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है. इस दौरे पर पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके अलावा न्यूयॉर्क में योग दिवस पर योग करेंगे. साथ ही वे व्हाइट हाउस में आयोजित किए गए रात्रिभोज में शामिल होंगे. पीएम मोदी के इस दौरे पर दोनों देशों के बीच डिफेंस, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटेजिक डील होंगीं.
भारत और अमेरिका की बीच हैं गहरे संबंधः पीएम मोदी अमेरिका दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा था, भारत और अमेरिका के बीच संबंध गहरे हैं और हर क्षेत्र में हमारी भागीदारी लगातार बढ़ी है. राष्ट्रपति बाइडेन और दूसरे अमेरिकी नेताओं के साथ मेरी बातचीत दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और आगे लेकर जाएगी. मुझे विश्वास है कि अमेरिका की मेरी यात्रा डेमोक्रेसी, डायवर्सिटी और आजादी के मूल्यों पर आधारित हमारे संबंधों को और मजबूत करेगी. हम वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए एक साथ मजबूती से खड़े हैं.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








