
चीन में सेना के बड़े अधिकारियों को किया गया गिरफ्तार, अपने खिलाफ विरोधों को दबाने की कोशिश में जिनपिंग?
AajTak
चीन में भ्रष्टाचार की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं, खासकर जब बात सेना की हो. शी जिनपिंग अपनी सेना के मॉर्डनाइजेशन पर जोर दे रहे हैं, लेकिन भ्रष्टाचार इसका रास्ता रोक रहा है. हाल ही में, कई बड़े सैन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे बड़े नेतृत्व में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह विरोधों को दबाने की कोशिश तो नहीं है.
चीन की सेना में भ्रष्टाचार कोई नई बात नहीं है. शी जिनपिंग अपनी सेना को मॉर्डनाइज करने पर पूरा जोर दिए हुए हैं. आलम ये है कि भ्रष्टाचार की वजह से सेना के मॉर्डनाइजेशन और उसके कामकाज प्रभावित हो रहे हैं. अब देखा जा रहा है कि जिनपिंग प्रशासन बड़े नेतृत्व में बदलाव कर रहे हैं और इस बीच बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार तक किया जा रहा है. सवाल यह भी हैं कि बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार करके, कहीं शी जिनपिंग अपने खिलाफ उठ रहे विरोधों को दबाने की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं.
चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमिशन के उपाध्यक्ष हे वेइडोंग को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी चीन के सैन्य बलों में हो रहे बड़े बदलावों का हिस्सा है. एक प्रमुख सूत्र ने बताया कि हे वेइडोंग की गिरफ्तारी के बाद झाओ केशी और फुजियान गुट के जनरलों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें: भारत-चीन रिश्तों पर पीएम मोदी की टिप्पणी से चीन गदगद, ग्लोबल टाइम्स में भी तारीफ
चीन की सेना में भ्रष्टाचार नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश
झाओ केशी, पूर्व पीएलए जनरल लॉजिस्टिक्स विभाग मंत्री थे. वे सेना में संसाधन प्रबंधन और शक्ति संरचना में एक अहम हस्ती रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी से सैन्य संसाधन प्रबंधन में बड़े बदलाव की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक, झाओ केशी की गिरफ्तारी से सैन्य बजट आवंटन और रक्षा उद्योग से जुड़े भ्रष्टाचार नेटवर्क का संभावित खुलासा हो सकता है, या फिर आशंका यह भी है कि नेताओं के बीच सत्ता पर संघर्ष चल रहा है.
कई बड़े अधिकारियों को भी पद से हटाया गया

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








