
चीन में भारी बारिश का कहर, अब तक 30 लोगों की मौत, लोगों को बुलडोजर से किया जा रहा रेस्क्यू
AajTak
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि बीजिंग में भारी बारिश से हुई तबाही में 30 लोगों की मौत हो गई और 80,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर ट्रांसफर किया गया है. बारिश के कारण पानी के तेज बहाव से 31 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और 136 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है. जिसके कारण प्रशासन को रेस्क्यू ऑपरेशन में बुलडोजर और अन्य भारी मशीनों की मदद लेनी पड़ रही है.
चीन की राजधानी बीजिंग में पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश ने कई इलाकों को तहस-नहस कर दिया है. इस प्राकृतिक आपदा ने 30 लोगों की जान ले ली है और 80,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर ट्रांसफर किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि एक हफ्ते से भी कम समय में लगभग पूरे साल की बारिश (543.4 मिमी) दर्ज की गई, जो बीजिंग में औसत वार्षिक वर्षा (600 मिमी) के करीब है. वहीं, पानी के बहाव से कई सड़कें टूट गई हैं, जिसके कारण प्रशासन को रेस्क्यू ऑपरेशन में बुलडोजर की मदद लेनी पड़ रही है.
बीजिंग के उत्तरी पहाड़ी इलाकों खासकर मियुन और यानकिंग जिलों में बारिश का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिला है. मियुन में 28 और यानकिंग में 2 लोगों की मौत हुई. मियुन जिले में ड्रोन फुटेज ने तबाही की भयावह तस्वीरें कैद कीं, जिसमें टूटा हुआ पुल, उखड़े हुए पेड़ और कीचड़ से ढके घर दिखाई दिए. किंगशुई नदी के उफान पर आने से इलाके में भारी नुकसान हुआ.
*/ /*-->*/
ग्रेट वॉल के पास भारी तबाही
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, पिछले बुधवार (23 जुलाई) को भारी बारिश शुरू हुई जो 28 जुलाई को बीजिंग और आसपास के प्रांतों में तेज हो गई, जिससे ग्रेट वॉल के पास उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव तेज हो गया है. इससे पूरे इलाके में भूस्खलन होने से हालात और गंभीर हो गए. एजेंसी ने बताया कि राजधानी के उत्तरी जिलों में 543.4 मिमी (21.4 इंच) तक बारिश दर्ज की गई है.
बिजली आपूर्ति ठप

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









