
चीन में तोड़ी जा रही 14वीं शताब्दी की ऐतिहासिक मस्जिद, पुलिस से भिड़े लोग
AajTak
चीन में एक बार फिर मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार का मामला सामने आया है. इस बार चीन के युन्नान प्रांत में 14वीं शताब्दी की एक मस्जिद को तोड़ा जा रहा है. हाल ही में चीन की पुलिस ने जब तोड़फोड़ शुरू की तो स्थानीय लोग इसके विरोध में आ गए, जिसके बाद काफी बवाल हुआ.
मुसलमानों के खिलाफ चीन में अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब चीन युन्नान प्रांत में स्थित 14वीं शताब्दी की एक मस्जिद को तोड़ने पर अमादा है. मस्जिद की इमारत का कुछ हिस्सा तोड़ा जा चुका है, जिसके चलते स्थानीय मुसलमानों में काफी गुस्सा है.
सोशल मीडिया में ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें मस्जिद के सामने सैंकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हैं और इतनी ही तादाद में पुलिसकर्मी भी वहां मार्च कर रहे हैं. इस घटना के बाद से पूरे युन्नान प्रांत में तनाव बढ़ गया है.
पुलिस पर फेकी पानी की बोतल
जब पुलिसकर्मी मस्जिद हटाने पहुंचे तो उनका स्थानीय लोगों के साथ विवाद भी हुआ. इस दौरान कई लोगों को पुलिस पर पानी की बोतलें और पत्थर फेंकते हुए भी देखा गया. दरअसल, तोड़फोड़ शुरू करने से पहले पुलिस ने मस्जिद के अंदर किसी के भी जाने पर रोक लगा दी थी. लेकिन नमाज का समय होने के बाद लोगों ने अंदर जाने की मांग शुरू कर दी. पुलिस के इनकार करने पर वहां हंगामा शुरू हो गया और प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए.
गिराए जाने हैं गुंबद और मीनारें
मस्जिद पर एक्शन के बाद प्रदर्शन से उपजा विवाद युन्नान के मुस्लिम शहर नागू में घटा है. यहां नाजियायिंग मस्जिद के गुंबदों और ढहाने पहुंचे प्रशासन से स्थानीय लोगों की झड़प हो गई. दरअसल, चीन की एक अदालत ने 2020 में एक फैसला सुनाया था, जिसके मुताबिक मस्जिद में हाल ही में बनाया गया गुंबद और मीनारों को गैरकानूनी पाया गया है और इसलिए उसे हटा दिया जाना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







